करंट लगने से एक छात्रा की मौत, नौ झुलसे!

<p><strong>दरभंगा&colon; <&sol;strong>जिले में उच्च माध्यमिक विद्यालय में करंट लगने से एक छात्रा की मौत हो गई जबकि नौ अन्य छात्र झुलस गए। झुलसे छात्रों को जाले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद जाले बीडीओ और सीओ घटनास्थल पर पहुंचे जहां उनको भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा<br &sol;>&NewLine;स्कूल के लोहे के गेट में बिजली का तार सट गया जिसकी वजह से वहां करंट दौड़ गया और उसमें कक्षा एक की छात्रा 8 वर्षीय चंचल कुमारी &lpar;पिता भरत झा&rpar; के स्पर्श करने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट इतनी तेजी से फैला कि इसमें स्कूल के 9 अन्य छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को आनन-फानन में जाले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इसमें कुछ छात्रों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>इस घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई है। घटना की सूचना के बाद जाले के बीडीओ और सीओ मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें भी घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। इस संबंध में जिला प्रशासन या पुलिस के किसी अधिकारी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।<br &sol;>&NewLine;घटना का बारे में दरभंगा के प्रभारी डीएम तनय सुल्तानिया ने कहा कि स्कूल परिसर के गेट में बिजली का लाइव तार सटने की वजह से करंट दौड़ रहा था। इसकी चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई है और 9 अन्य छात्र घायल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना की जांच की जाएगी। इसमें स्कूल प्रशासन या बिजली विभाग&comma; जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी&comma; उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

भाजपा और प्रशांत किशोर में क्या संबंध रहे है इस बात को नीतीश कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया की दोनों में अन्योनश्रय संबंध है : एजाज अहमद

शेखपुरा में प्रभात फेरी से लेकर सम्मान तक, उल्लास के साथ मना 32वाँ स्थापना दिवस

पटना में 32.71 लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त, एक गिरफ्तार!