एक दिवसीय रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

&NewLine;<p> <strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा मुख्यालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया&period; 1 अक्टूबर यानि स्वैच्छिक रक्तदान दिवस&comma; रक्तदान को लेकर जागरुकता के लिए 1975 से हर साल 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में<br>शुक्रवार को बथनाहा में रेडक्रॉस सोसाइटी पूर्णिया एवं नव निर्मित ब्लड बैंक सदर अस्पताल अररिया के चिकित्सकों एवं तकनीशियनों के कुशल संचालन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बताते चले कि एसएसबी 56 वीं वाहिनी बथनाहा द्वारा समय- समय पर सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सा एवं दवाई का वितरण किया जाता है । वर्तमान में आयोजित रक्तदान शिविर में 56 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट श्री मुकेश कुमार सिंह मुंडा ने रक्तदान करते हुए बताया कि रक्तदान एक ऐसा दान है&comma; जहाँ एक ओर जरूरतमंद को नई जिंदगी मिल जाती है&comma; तो वहीं दूसरी ओर हमारे शरीर से रक्तदान के बाद पुनः निश्चित अवधि के अंदर ही नया रक्त तैयार हो जाता है&comma; जो कि हमारे शरीर के लिए अच्छा है&period; इस अवसर पर डॉ&period; ई&period; चौबा सिंह &comma;उप कमांडेंट कस्तूरी लाल&comma; सहायक कमांडेंट रोमेश यैखोम&comma; जॉन लेन्थोंग&comma; अन्य अधिकारी सहित बड़ी संख्या में एसएसबी कार्मिकों ने काफी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया । एसएसबी द्वारा किए गए इस कार्यो द्वारा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील