आईजी विकास वैभव ने जॉइनिंग के दूसरे ही दिन गया जी के लोगो को पुलिस पब्लिक संवाद द्वारा किया संबोधित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गया जी। न्यूज़ क्राइम 24 &colon;<&sol;strong> मगध रेंज के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक &lpar;आईजी&rpar; विकास वैभव ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे ही दिन जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आज Let&&num;8217&semi;s Inspire Bihar के गया चैप्टर द्वारा गया स्थित रेड क्रॉस हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याएँ आईजी महोदय के समक्ष रखीं। विकास वैभव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना&comma; उन्हें विधिवत नोट कराया तथा संबंधित मामलों के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक थाना में एक नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की जाएगी&comma; ताकि आम लोगों की शिकायतों पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके साथ ही रेलवे स्टेशन पर पुलिस सहायता केंद्र की भी व्यवस्था जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आईजी महोदय ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी नागरिक को थाना स्तर पर अनावश्यक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों पर तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विकास वैभव की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सरकारी अस्पताल और डॉक्टर की अनुउपलब्धता और अव्यवस्था को स्वीकार कर मुख्यमंत्री ने ये माना कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे; ऐसी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जनता से माफी मांगे : एजाज अहमद

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एनएच-98 जाम कर हंगामा

संपतचक में माता के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी भीड़