राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर बच्चों को खिलाई जायेगी कृमि नाशक दवा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर हमारे पेट में कई तरह के कृमि का होना सामान्य बात है&period; बच्चे से लेकर बूढ़े तक के आंतों में ये कृमि पाये जाते हैं&period; लेकिन पेट में कृमि की अधिकता जहां बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को प्रभावित करता है&period; तो वहीं ये एनीमिया के मुख्य कारणों में से एक है&period; कृमि के दुष्प्रभाव से बच्चों व किशोरों को निजात दिलाने के उद्देश्य से आगामी 04 मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर जिले में विशेष अभियान संचालित किया जायेगा&period; अभियान के क्रम में 01 से 19 साल तक के बच्चों को कृमि नाशक दवा का सेवन सेवन कराया जायेगा&period; अभियान में किसी कारण दवा सेवन से वंचित बच्चों को दवा का सेवन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 07 मार्च को मॉप अप दिवस का आयोजन किया जायेगा&period; ताकि शत प्रतिशत लक्षित बच्चों को दवा का सेवन सुनिश्चित कराया जा सके&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिले में 18&period;25 लाख बच्चों को दवा सेवन कराने का लक्ष्य&nbsp&semi;&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एनडीडी कार्यक्रम के जिला समन्वयक शाहीद रेजा ने बताया कि अभियान के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से 01 से 05 साल तक के बच्चे व 06 से 19 साल तक के स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को चिह्नित कर कृमि नाशक दवा का सेवन कराया जायेगा&period; वहीं स्कूली शिक्षकों की मदद से स्कूली बच्चों को दवा का सेवन कराया जायेगा&period; अभियान के तहत जिले में 18&period;26 लाख बच्चों को दवा सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित है&period; निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिये जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र&comma; सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में&nbsp&semi;&nbsp&semi;एक साथ अभियान संचालित किए जाने की जानकारी उन्होंने दी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियान की सफलता को लेकर किया जा रहा जरूरी प्रयास<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला सामुदायिक समन्वयक सौरव कुमार ने बताया कि अभियान की सफलता को लेकर विभिन्न स्तरों पर जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं&period; इसे लेकर आईसीडीएस&comma; शिक्षा विभाग&comma; जीविका सहित संबंधित विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अभियान की सफलता में उनसे आवश्यक सहयोग लिया जा रहा है&period;&nbsp&semi;&nbsp&semi;&nbsp&semi;वहीं विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय&comma; मदरसा&comma; संस्कृत स्कूल&comma; केंद्रीय विद्यालय&comma; नवोदय विद्यालय&comma; तकनीकी संस्थान के प्रमुख से साथ विभिन्न स्तरों पर बैठक आयोजित कर उन्हें अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अभियान की सफलता में अपेक्षित सहयोग व समर्थन की अपील की गयी है&period; निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को चिह्नित कर ड्यू लिस्ट तैयार गया है&period; चिह्नित बच्चों को प्रशिक्षित कर्मी की देखरेख में दवा का सेवन सुनिश्चित कराया जायेगा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रखंडवार उपलब्ध कराया गया है पर्याप्त दवा<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह अभियान के नोडल अधिकारी डॉ मोईज ने बताया कि अभियान की&nbsp&semi;&nbsp&semi;सफलता को लेकर संबंधित कर्मियों को जरूरी प्रशिक्षण दिया गया है&period; सभी प्रखंडों को पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध करायी गयी है&period; उन्होंने बताया कि 01 से 02 साल के बच्चों को अल्बेंडाजोल की आधी गोली का चूर्ण बनाकर साफ पानी के साथ खिलाना है&period; वहीं 02 से 04 साल के बच्चों को पूरी गोली का चूर्ण साफ पानी के साथ खिलाया जाना है&period; 04 साल से अधिक उम्र के बच्चे जो दवा चबा कर खाने में असमर्थ हों उन्हें दवा चूर्ण बनाकर सेवन कराया जाना है&period; वहीं इससे अधिक उम्र के बच्चे दवा चबा कर सेवन करेंगे&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत