स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की तिरंगा यात्रा बिंध्याचल राय के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी&comma; विधि प्रकोष्ठ – बिहार प्रदेश द्वारा राष्ट्रभक्ति&comma; राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को समर्पित तिरंगा यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान &OpenCurlyDoubleQuote;वंदे मातरम्” एवं &OpenCurlyDoubleQuote;भारत माता की जय” के उद्घोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया। तिरंगा यात्रा सायं 4&colon;00 बजे पटना हाईकोर्ट गेट नंबर-2 से प्रारंभ हुई&comma; जिसमें भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों&comma; पटना के सम्मानित अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर अधिवक्ताओं ने देश की एकता&comma; अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज में देशभक्ति&comma; राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश संयोजक श्री बिंध्याचल राय ने कहा कि तिरंगा भारत की स्वतंत्रता&comma; गौरव&comma; एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति अधिवक्ता समाज की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तिरंगा यात्रा में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारीगण&comma; पटना के अधिवक्तागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रहित एवं संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान प्रदेश सह-संयोजक श्री मनोज कुमार सिंह&comma; श्री संजय राम&comma; श्रीमती पूनम कुमारी सिंह&comma; श्री कौटिल्य प्रसाद&comma; प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी प्रसाद&comma; सह कोषाध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा&comma; पटना हाईकोर्ट इकाई के संयोजक श्री सुनील कुमार कर्ण सहित भाजपा विधि प्रकोष्ठ&comma; बिहार के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश संयोजक श्री बिंध्याचल राय ने सभी पदाधिकारियों&comma; अधिवक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश