बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा परिसर में भाजपा ने मनाया दीपोत्सव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ&period; भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आज हाई कोर्ट के समीप स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के समीप भाजपा द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिमास्थल पर दीप प्रज्वलित किए गए और दीपों से उस स्थल को सजाया गया। दीपों के जगमग से पूरा इलाका रोशनी से नहा गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज हम सब यहां एक महान व्यक्तित्व डॉ&period; भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें याद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं&comma; जिनका नाम सुनते ही भारत के संविधान&comma; सामाजिक न्याय और समानता की भावना हमारे मन में जाग उठती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की जयंती को भाजपा पूरे देश में धूमधाम से मना रही है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों को भी हक मिले&comma; इसी सोच के साथ संविधान में उन्हें वह अधिकार दिए थे। कांग्रेस ने बाबा साहेब को बराबर अपमानित करने का काम किया है। आज उनके नेता संविधान लेकर घूम रहे हैं। जब भाजपा सत्ता में आई तो भीमराव अंबेडकर को सम्मान देने का काम किया। आज हम उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने का काम कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा&comma;सांसद रवि शंकर प्रसाद &comma; संगठन महामंत्री भीखु भाई दालसानिया&comma; सांसद धर्मशीला गुप्ता&comma;पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह&comma; रीता शर्मा&comma;प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु&comma; पीयूस शर्मा&comma;प्रभात कुमार&comma;सुमित शशांक&comma;दिलीप मिश्रा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं