रामकृपाल यादव के मांग पर सीएम ने बढ़ाई धान खरीद की तारीख..!

<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और पाटलीपुत्र के भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने पूरे बिहार में धान खरीद की तिथि 31 जनवरी से बढ़ाकर अब 21 फरवरी करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है। कल सांसद ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बिजेंद्र यादव को पत्र लिखकर और मिलकर धन क्रय की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था&period;<&sol;p>&NewLine;<p>सांसद रामकृपाल यादव ने बताया कि उन्हें क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों ने ठण्ड का हवाला देते हुए कहा था कि धान में नमी के कारण पैक्स धान नहीं खरीद रहे है। ठण्ड के कारण कटाई में भी काफी लेट हुआ है। किसानों का धान उनके खलिहानों में पड़ा हुआ है। जिसके कारण किसानों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। आज मंत्री बिजेंद्र यादव ने फोन कर सांसद को धान क्रय की तिथि बढ़ाने की सूचना दी। साथ ही पिछले दिनों केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडे से भी इस संबंध में अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि बिहार के सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णय से किसानों में काफी हर्ष का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री