80वें स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा में प्रभारी मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने फहराया तिरंगा, परेड का किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दरभंगा&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह दरभंगा के प्रभारी मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र ने लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों&comma; राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं&comma; बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास&comma; त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर भी है। अपने संबोधन में उन्होंने दरभंगा की ऐतिहासिक&comma; सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि दरभंगा मिथिला की समृद्ध परंपरा और ज्ञान की भूमि है। इसकी पहचान संस्कृति&comma; आस्था&comma; शिक्षा और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर सड़क&comma; पुल&comma; शिक्षा&comma; स्वास्थ्य&comma; रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि दरभंगा में सड़क और पुल निर्माण की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 594 करोड़ रुपये की लागत से 18 सड़क एवं कई पुल परियोजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा शोभन से एकमी घाट तक 4-लेन सड़क और बेनीपुर बाईपास जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि विकास का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचनाओं का विस्तार करना नहीं&comma; बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मानपूर्वक जीवन जीने की सुविधाएं पहुंचाना भी है। समारोह में जनप्रतिनिधियों&comma; प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों&comma; विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों&comma; गणमान्य लोगों&comma; विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

संपतचक में ग्रामीण खेत मजदूर सभा का अनशन, भूमिहीनों को जमीन देने की मांग

गोनपुरा गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

फर्जी रजिस्ट्री मामले में आठ के खिलाफ चार्जशीट, वैध खरीदारों में खुशी