80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM सम्राट चौधरी के बड़े ऐलान, 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को रोजगार का लक्ष्य

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास&comma; शिक्षा&comma; रोजगार&comma; कृषि और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकल्पों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षाओं को सुचारु&comma; पारदर्शी&comma; निष्पक्ष एवं आधुनिक बनाने के लिए राज्य स्तरीय परीक्षा सुधार समिति का गठन किया जाएगा। वहीं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>विद्यार्थियों की शिकायतों का 30 दिनों में होगा समाधान-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 अगस्त से &OpenCurlyQuote;विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों की शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गन्ना किसानों के लिए 25 नई चीनी मिलों का लक्ष्य-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गन्ना किसानों के हित में राज्य में 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार 10 चीनी मिलों की शुरुआत हो चुकी है&comma; जबकि अगले छह महीनों में 5 और चीनी मिलें शुरू करने की योजना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मोकामा में बनेगा भव्य तिरुपति बालाजी मंदिर-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री ने बताया कि मोकामा में 10 एकड़ भूमि पर तिरुपति बालाजी ट्रस्ट द्वारा भव्य तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>2030 तक 1 करोड़ युवाओं को रोजगार का लक्ष्य-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से मुख्यमंत्री ने बड़ा रोजगार लक्ष्य भी घोषित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक बिहार के 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 करोड़ बिहारवासियों की सामूहिक शक्ति&comma; युवाओं की ऊर्जा&comma; किसानों की मेहनत और माताओं-बहनों के संकल्प के साथ बिहार को विकसित भारत के साथ एक समृद्ध&comma; सशक्त और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

संपतचक में ग्रामीण खेत मजदूर सभा का अनशन, भूमिहीनों को जमीन देने की मांग

गोनपुरा गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

फर्जी रजिस्ट्री मामले में आठ के खिलाफ चार्जशीट, वैध खरीदारों में खुशी