अब थाने दौड़ने की जरूरत नहीं, मोबाइल से होगा FIR

<p><strong>पटना<&sol;strong>&colon; आम जनता के लिए बिहार पुलिस ने एक नई पहल की शुरुआत की है&period; जिस काम के लिए आपको थाने के चक्कर लगाते-लगाते जो परेशानियां झेलनी पड़ती थी अब इन सब से आप मुक्त हो रहे है&period; दरअसल बिहार पुलिस अब एफआईआर या सनहा मोबाइल से ही दर्ज कर लेगी&period; जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी&period; जिन लोगों की बाइक&comma; मोबाइल चोरी हो जाए या पर्स गुम हो जाये उसकी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं&period; बिहार पुलिस अब व्हाट्सएप के जरिए ही आवेदन लेगी और प्राथमिकी या सनहा दर्ज करेगी&period;<&sol;p>&NewLine;<p><strong>पूरी जानकारी व्हाट्सएप्प करें-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>किसी भी आवेदक को एप्लीकेशन के साथ अपना नाम&comma; पता&comma; मोबाइल नंबर और पूरा घटनाक्रम लिखकर भेजना होगा&period; जब आवेदक व्हाट्सएप के जरिए इन सारी जानकारियों के साथ अपना आवेदन भेजेगा तो उसके बाद आइजी और संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से आवेदन की मॉनीटरिंग होगी&period; फिर उसके बाद संबंधित थाने में आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही करने के बाद आइजी कार्यालय के मोबाइल नंबर पर आवेदन वापस भेज दिया जायेगा&comma; जहां से उसको फरियादी के मोबाइल पर भेजा जायेगा&period; यदि आवेदक को आवेदन की मूल प्रति या सनहा की कॉपी चाहिए तो वह थाने पर जाकर प्राप्त कर सकता है&period; तिरहुत रेंज के आइजी ने पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग के तहत व्हाट्सएप नंबर <strong>7070201201<&sol;strong> जारी किया है&period; इस पर मुजफ्फरपुर&comma; सीतामढ़ी&comma; शिवहर और वैशाली जिलों के लोग अवेदन दे सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं