जमीन विवाद में कुख्यात सुनील यादव की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के उफरपुरा गांव में नौबतपुर के कुख्यात अपराधी सुनील यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है&period; पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे वर्षों पुराना जमीन विवाद और आपसी रंजिश मुख्य कारण रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है&period; आरोपी ने बताया कि गांव में उसकी जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था&period; आरोपी का आरोप है कि उस विवाद में सुनील यादव विरोधी पक्ष का समर्थन कर रहा था और लगातार उसे व उसके परिवार को तंग कर रहा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुनील यादव कई बार उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे चुका था&period; उसने यह भी बताया कि इससे पहले सुनील यादव दो बार उस पर और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर चुका था&comma; जिसमें दोनों किसी तरह बाल-बाल बच गए थे&period; आरोपी के अनुसार लगातार मिल रही धमकियों और हमलों के कारण उसे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा महसूस होने लगा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची&period; उसने अवैध रूप से पिस्टल खरीदी और कई दिनों तक सुनील यादव की गतिविधियों पर नजर रखी&period; वारदात के दिन आरोपी सुनील यादव के पास पहुंचा और मौका मिलते ही उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी&period; गोली लगते ही सुनील यादव मौके पर गिर पड़ा&period; आरोपी ने यह सोचकर लगातार गोली चलाई कि अगर वह बच गया तो दोबारा परिवार के लिए खतरा बन सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने पहचान छिपाने की नीयत से मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया और वारदात के बाद फरार हो गया&period; पुलिस ने तकनीकी जांच और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल&comma; दो मोटरसाइकिल&comma; वारदात के समय पहने गए कपड़े&comma; बैग सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। प्रेस वार्ता में डीएसपी फुलवारी शरीफ सुशील कुमार और थानाध्यक्ष गुलाम शहबाज आलम मौजूद रहे&period; पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री