कामाख्या जा रही नार्थ इस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, कई बोगियां खेत में पलटी!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजीत।<&sol;strong> इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बक्सर से आ रही है जहां नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है&period; डाउन लाइन में जा रही ये गाड़ी पटरी से उतर गयी है&period; जानकारी के मुताबिक इस हादसे में ट्रेन की कई बोगियां बेपटरी होकर खेत में जा गिरी है&period; हादसा बक्सर जिला के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ है&period; हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पटना एम्स भेजा जा रहा है&period; इसके लिए स्पेशल ट्रेन रवाना हो चुकी है&period; इस हादसे में मामूली रूप से घायल लोगों को और बिहिया आरा बक्सर के अस्पतालों में भेजने में राहत व बचाव टीम लगी है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के मुताबिक जैसे ही यह ट्रेन बक्सर से खुलकर रघुनाथपुर पहुंची थी वैसे ही ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गई है&period; इस मामले की पुष्टि पुलिस द्वारा भी कर दी गई है&period; बक्सर एसपी ने बताया कि ट्रेन संख्या 2506 नॉर्थ एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी है&period; घटनास्थल की ओर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम रवाना हुई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि गाड़ी दिल्ली से अपने गंत्वय की ओर जा रही थी&period; हादसा उस वक्त हुआ जब बक्सर जंक्शन से यह ट्रेन आरा के लिए रवाना हुई थी&period; तभी रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास यह ट्रेन पटरी से उतर गई&comma; जिसके बाद अन्य ट्रेनों को रोका गया है&period; इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं&comma; इसकी सूचना की प्रतीक्षा की जा रही है&period; घटना के बाद से हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों का परिचालन भी बाधित है<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया