जबरन किसी को रंग नहीं डालेंगे, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> होली त्योहार को शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक नरपतगंज थाना परिसर में रविवार को हुई । बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजय कुमार ने की । बैठक में शांति तथा सौहार्दपूर्ण ढंग होली का त्योहार मनाने पर जोर दिया गया। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से कहा कि रमजान का महीना चल रहा है और आने जाने वाले लोगों पर किसी तरह का हुड़दंग न करे और न ही जबरन किसी पर रंग डालें । <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि चौक-चौराहों पर पुलिस की टीम मुस्तैद रहेगी और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अविलंब थाने को सूचित करें । डीजे संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि डीजे पर पूर्ण पाबंदी है&comma; अगर डीजे बजता है तो जब्त कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी&comma; बैठक में जिप सदस्य प्रतिनधि हेमेंद्र नारायण सिंह&comma; पूर्व मुखिया अशोक प्रिंस &comma;मुखिया जैनुल हक सुरेंद्र यादव&comma; निरंजन सिंह&comma; योगेश मंडल&comma; ललन मंडल&comma; मो सैफुल्लाह&comma; मो करीमुल्लाह उर्फ भल्लू&comma; मलिक शेख&comma; मुमताज आलम के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बाँकीपुर उपचुनाव : ए.एन. कॉलेज मतगणना केंद्र की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

पटना एयरपोर्ट ने रचा नया कीर्तिमान, ASQ सर्वे में देश में तीसरा और दुनिया में 69वां स्थान