जीसस एंड मेरी एकेडमी में नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> हाजीगंज स्थित जीसस एंड मेरी एकेडमी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता&comma; पाक-कौशल एवं प्रस्तुतीकरण क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नो-फायर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन&comma; राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रतियोगिता को दो वर्गों जूनियर एवं सीनियर में आयोजित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जूनियर वर्ग में कक्षा 3 की छात्रा ज्योति रानी ने ब्रेड&comma; दूध एवं नारियल पाउडर से आकर्षक स्नोमैन तैयार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 5 की अनन्या राज ने ब्रेड एवं चॉकलेट सिरप से केक तैयार कर द्वितीय स्थान हासिल किया&comma; जबकि कक्षा 3 की अनन्या शर्मा ने बूंदी चाट तैयार कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीनियर वर्ग में कक्षा 7 की मायरा पैट्रिक ने रचनात्मक पान शॉट्स तैयार कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 की नफीसा फातिमा ने कोकोनट स्नोमैन बनाकर द्वितीय तथा कक्षा 7 की अनामिका राय ने चॉकलेट बॉल्स तैयार कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रोटरी पटना सिटी सम्राट के अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक राज&comma; सचिव रोटेरियन राम कुमार&comma; रोटेरियन लता कपूर&comma; नीलम केशरी&comma; रुचिता नवाडिया एवं संगीता कुमारी शामिल रहीं। वहीं इनर व्हील क्लब की ओर से रश्मि अरोड़ा&comma; तराना&comma; सुप्रिया&comma; बबली एवं रश्मि कसेरा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निर्णायकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता&comma; स्वच्छता&comma; स्वाद&comma; पोषण मूल्य एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। विद्यालय की प्राचार्या पूजा एन&period; शर्मा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास&comma; नवाचार और जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 23 शिकायतें

प्रखंड स्तरीय अभिसरण कार्य योजना को लेकर एसडीएम शेखपुरा ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेखपुरा के महसार में नल-जल योजना फेल, डीएम ने लिया जायजा, संवेदक पर गिरेगी गाज