श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर नीतीश कुमार ने स्व० अनिल कुमार सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> शनिवार को पार्टी के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने नालंदा जिला स्थित ग्राम-सिरसी &lpar;बराह&rpar; हरनौत में भूतपूर्व मुखिया श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह के छोटे भाई स्व0 अनिल कुमार सिंह &lpar;ललन प्रसाद सिंह&rpar; के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और साथ ही कहा कि अपनों का बिछड़ना अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस कठिन समय में परिवार के प्रति संवेदना और साथ ही सच्ची श्रद्धांजलि है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि देने वालो में मुख्य रूप से बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उप-नेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ&comma; मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह गांधी &OpenCurlyQuote;&OpenCurlyQuote;जी’’&comma; सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार सहित हरनौत विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि श्री अनिल सिंह&comma; नालंदा जिलाध्यक्ष जनाव अरशद साहेब&comma; प्रदेश सचिव श्री संजय कांत&comma; जदयू नेता श्री राजकिशोर सिंह कक्कू&comma; प्रखंड अध्यक्ष श्री रविकांत सिन्हा एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के श्री अशोक कुमार सहित जिला के प्रमुख साथी व समर्थकों की भारी संख्या में मौजूदगी रही। ज्ञातव्य हो कि ग्रामीण रास्ते में हर टोले-नुक्कडों एवं जगह-जगह पर समर्थकों ने नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‌भोला पासवान शास्त्री की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा