खानकाह मुजीबिया, फुलवारी शरीफ में उर्स के अवसर पर नीतीश कुमार ने की चादरपोशी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य श्री नीतीश कुमार ने आज फुलवारी शरीफ स्थित प्रसिद्ध खानकाह मुजीबिया में उर्स के अवसर पर पीर साहब से मिलने के उपरांत चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने बिहार में अमन-चैन&comma; शांति&comma; भाईचारे&comma; सामाजिक सद्भाव तथा सुख-समृद्धि की कामना की। नीतीश कुमार ने कहा कि खानकाह मुजीबिया&comma; फुलवारी शरीफ भारत में राष्ट्रीय एकता&comma; धार्मिक सहिष्णुता एवं सामाजिक सद्भाव का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यहां हर वर्ग एवं धर्म के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। खानकाह मुजीबिया स्थापना काल से ही शांति&comma; मानवता और भाईचारे का संदेश देती रही है तथा यहां धर्म एवं संप्रदाय के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>खानकाह मुजीबिया के वर्तमान सज्जादानशीं जनाब हजरत अल्लाज मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अयातुल्लाह कादरी खानकाह के ग्यारहवें सज्जादानशीं हैं। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष यहां चार दिवसीय उर्स का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जायरीन पहुंचते हैं। प्रत्येक वर्ष उर्स के मौके पर चादरपोशी की जाती रही है तथा राज्य में अमन-चैन&comma; सुख-समृद्धि और शांति की दुआ मांगी जाती है। इस अवसर पर साथ में फुलवारी विधायक सह पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक&comma; वक्फ बोर्ड चेयरमेन जनाव इरशादुल्लाह साहेब&comma; विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता श्री ललन सर्राफ के साथ फुलवारी प्रखंड अध्यक्ष श्री रामप्रवेश सिंह&comma; फुलवारी नगर अध्यक्ष मो0 मिनहाज सहित अनेक सहयोगियों एवं हजारों समर्थकों कार्यकर्ताओं संग दुआ की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में किया 71वें श्री रामलीला महोत्सव और पिछले 20 वर्षों में हुए विकास-कार्यों पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन

फिल्मी गीतों पर गरबा-डांडिया, क्वींस क्लब के मिलन समारोह में महिलाओं ने बांधा समां

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर, शिक्षक-प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान