इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर, शिक्षक-प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग &lpar;बीएड&rpar; कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ &lpar;आईक्यूएसी&rpar; के तत्वावधान में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया&period; शिविर में महाविद्यालय के शिक्षक-प्रशिक्षुओं और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया&period; इस दौरान रक्तदाताओं ने मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर में बुद्धा कैंसर ब्लड सेंटर की टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग किया&period; टीम में डॉ&period; अबू ओबैदाह&comma; तकनीकी पर्यवेक्षक मिथिलेश कुमार&comma; कॉर्पोरेट रिलेशनशिप मैनेजर राहुल रंजन&comma; तकनीशियन समद इमाम&comma; प्रीतम कुमारी&comma; विशाल कुमार&comma; प्रयोगशाला तकनीशियन मनीष कुमार और हाउसकीपिंग कर्मचारी रेखा देवी शामिल थीं&period; टीम के सदस्यों ने रक्त संग्रह और शिविर के संचालन में सहयोग किया&period; रक्तदाताओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ&period; खुर्शीद हसन&comma; प्रबंध निदेशक डॉ&period; फराह दीबा&comma; इदारा फलाहुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष इम्तियाज अली खान और इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त सचिव इफ्तेखार अहमद निजामी का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर के दौरान डॉ&period; खुर्शीद हसन ने शिक्षक-प्रशिक्षुओं से बातचीत कर रक्तदान के महत्व और सामाजिक सेवा में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की&period; उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है&period; युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए जनकल्याण के कार्यों में आगे आना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महाविद्यालय के प्राचार्य आर&period; के&period; अरुण ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों की सहायता का सराहनीय प्रयास बताया&period; आईक्यूएसी समन्वयक डॉ&period; अली इमाम ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया&period; आईक्यूएसी सह-समन्वयक डॉ&period; मंजुला ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद नेताओं ने शारदीय नवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

घूरना में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

नवरात्र के पहले दिन छात्राओं ने मां दुर्गा के स्वरूप में दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश