नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन

&NewLine;<p><strong>समस्तीपुर&lpar;रमेश शंकर झा&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर पंचायत के मधूटोल गांव स्थित सुभगेश्वर नाथ राधेश्याम वैष्णवी माता मंदिर परिसर में हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया।जिसकी शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ 551 कुमारी कन्याओं ने यज्ञ स्थल से पैदल चलकर पीरखपुर गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के संगम घाट पहुंचकर आयोजक के द्वारा संगम तट पर पर पूजा अर्चना करते हुए सभी कन्याओं ने अपने अपने कलश में जल भर पुनःयज्ञ स्थल पहुंची। जहां विद्वान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारन के साथ कलश स्थापना कर यज्ञ की शुभारंभ किया गया। वहीं कुल नौ दिनों तक हरे कृष्णा&comma; हरे कृष्णा कृष्णा- कृष्णा हरे हरे&comma; हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे&comma; के साथ आज 27 अगस्त शुक्रवार से 5 सितम्बर रविवार तक चलेगा। आयोजक हीरालाल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जहांगीरपुर पंचायत के पावन धरती पर मधुटोल गांव में प्रतिवर्ष विशाल नवाह संकृतन महायज्ञ का आयोजन पावन धरा पर मानव कल्याण हेतु आयोजित की जाती है। बड़े-बड़े विद्वान व विदेशों से आए शन्तो के द्वारा दो बजे दिन से कथा व रात्रि में वृंदावन कि प्रसिद्ध रासलीला इस्कोन मंदिर के विदेशी कलाकारों के द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर डॉक्टर चन्द्र भुसन गुप्ता व रतन गुप्ता ने बताया कि सृष्टि की उत्पति से हीं यज्ञ&comma; हवन&comma; तप व देवी देवताओं की पूजा होती आ रही है&comma; पूरी सृष्टि ही उन ईश्वर की मुठ्ठी में है जिन्होंने हमे जन्म दिया है। जिनकी कृति के आगे सारी दुनिया नतमस्तक है। यह नौ दिनों का महायज्ञ हमें हमारे पथ पर अच्छे कर्म&comma; धर्म&comma; हमारी सभ्यता संस्कृति व समाज में मनुष्य को मनुष्य से जोरे रखने की याद दिलाती है।उन्होने कहा कि प्रतिवर्ष हमारे चाचा डॉक्टर हीरा लाल गुप्ता के सौजन्य से इस यज्ञ का आयोजन किया जाता है। मौके पर उपेन्द्र प्रसाद सिंह&comma; सुरेश प्रसाद&comma; मुखिया मंजू देवी&comma; सरपंच प्रेम लता देवी&comma; राम विनय महतो&comma; राम नारायण महतो&comma; राम चन्द्र महतो&comma; राम विलास महतो&comma; मनोज गुप्ता&comma; डॉक्टर राम बाबू महतो&comma; राम प्रवेश महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!