बिहार के खनन क्षेत्र को नई ऊर्जा देंगे नव-नियुक्त खनिज विकास पदाधिकारी : मंत्री

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> खान एवं भूतत्व विभाग&comma; बिहार सरकार में आज नव-नियुक्त 08 खनिज विकास पदाधिकारियों &lpar;MDOs&rpar; ने योगदान समर्पित किया। इस अवसर पर खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ&period; प्रमोद कुमार ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। माननीय मंत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों को &OpenCurlyDoubleQuote;शुभकामना पत्र” भी वितरित किया गया। अपने संबोधन में माननीय मंत्री डॉ&period; प्रमोद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार एवं विभाग नव नियुक्त पदाधिकारियों की हर संभव सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा&comma; ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए बिहार तथा खान एवं भूतत्व विभाग का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री ने कहा कि बिहार खनिज संसाधनों की दृष्टि से समृद्ध राज्य है और खनन क्षेत्र राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में नव नियुक्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे पारदर्शिता&comma; संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सभी नव-नियुक्त खनिज विकास पदाधिकारी ऊर्जा से भरपूर हैं और बिहार के खनन क्षेत्र को नई ऊर्जा देंगे। इस अवसर पर विभाग के सचिव श्री अवनीश कुमार सिंह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विभागीय कार्यों में अनुशासन&comma; जवाबदेही एवं जनहित सर्वोपरि होना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव एवं ज्ञान को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू कर राज्य के खनन प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। इस अवसर पर विभाग के निदेशक &lpar;खान&rpar; श्री मनेश कुमार मीणा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी नव-नियुक्त खनिज विकास पदाधिकारी 25&period;05&period;2026 से बिपार्ड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अपने-अपने पदस्थापित जिलों में योगदान देंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पर्यटन सचिव ने दिए निर्देश – ड्रोन शो, लेजर शो और जीविका दीदी की रसोई से होगा कांवरियों का स्वागत

शेखपुरा में पेंशन की बरसात : 62,315 लाभुकों के खाते में पहुंचे 7.18 करोड़, CM सम्राट चौधरी ने 1100 रु की दर से भेजी राशि

बिहार : हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी 1100 रु पेंशन, सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख लाभुकों को भेजे 1100 करोड़