पटना में कक्षा 5 तक के सभी स्कूल बंद, 6 से 8वीं तक 10:30 बजे तक ही होगी पढ़ाई

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> अत्यधिक गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी पटना ने जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू रहेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार&comma; कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं केवल सुबह 10&colon;30 बजे पूर्वाह्न तक ही संचालित की जाएंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश 22 मई 2026 से 26 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी&comma; जिला कार्यक्रम पदाधिकारी &lpar;आईसीडीएस&rpar;&comma; सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि गर्मी के दौरान बच्चों का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचाएं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा