भरगामा के नये थानाध्यक्ष का स्वागत, निवर्तमान को दी गई विदाई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> जिले के भरगामा थाना परिसर में समारोह आयोजित कर नए थानाध्यक्ष मनीष कुमार का स्वागत किया गया। जबकि निवर्तमान थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को विदाई दी गई। इस अवसर पर विदाई समारोह को संबोधित करते हुए आदित्य कुमार ने कहा कि हम सरकारी सेवकों का आना-जाना लगा रहता है&comma;लेकिन हमारे काम हमेशा याद किए जाते हैं। जबकि कई बुद्धिजीवी लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के कार्यकाल एवं टीम वर्क को भरगामावासी हमेशा याद रखेंगे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आदित्य कुमार को एक कुशल प्रशासक के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने मैत्रीपूर्ण व्यवहार से थाना क्षेत्र के हर व्यक्ति के दिलों में जगह बनाई। लोगों ने ये भी कहा कि आदित्य कुमार जहां भी रहेंगे अपने कार्य से सभी का दिल जीत कर रहेंगे। वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष मनीष कुमार से भी एक कुशल प्रशाशक के रूप में क‌र्त्तव्यों का निर्वहन करने की उम्मीद जताई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> वहीं निवर्तमान थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने भावुक मन से कहा कि भरगामा में मुझे अपने कार्यकाल में यहां की आम जनता&comma;समाजसेवी&comma; जनप्रतिनिधियों का जो सहयोग मिला उसी के बदौलत मैं क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रख सका। इसके लिए भरगामा की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने वर्तमान थानाध्यक्ष मनीष कुमार को भरगामा थानाध्यक्ष के रूप में पदभार हासिल करने के लिए बधाई भी दिया। समारोह को संबोधित करते हुए वर्तमान थानाध्यक्ष ने भी निवर्तमान थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के कार्यकाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान समारोह में भाजपा नेता अशोक सिंह&comma;सीतांशु शेखर उर्फ पिंटू यादव&comma;अशोक मेहता&comma;कौशल सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह