महावीर कैंसर संस्थान में 30 बेड का नया आईसीयू आम जनता को समर्पित

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के  अवसर पर महावीर कैंसर संस्थान में 30 बेडों के आई&period;सी&period;यू&period; का लोकार्पण बिहार के उप &&num;8211&semi; मुख्यमंत्री à¤¤à¤¾à¤°à¤•िशोर प्रसाद ने किया  । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में à¤¸à¥à¤µà¤¾à¤¸à¥à¤¥à¥à¤¯à¤®à¤‚त्री à¤®à¤‚गल पांडेय  एवं श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव à¤†à¤šà¤¾à¤°à¥à¤¯ किशोर कुणाल भी मौजूद रहे&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप &&num;8211&semi; मुख्यमंत्री à¤¤à¤¾à¤°à¤•िशोर प्रसाद ने महावीर मन्दिर एवं मन्दिर द्वारा संचालित महावीर कैंसर संस्थान प्रशासन को गरीब मरीजों के इलाज के लिए काफी सराहा । उन्होंने कहा कि 600 से अधिक बेड वाले कैंसर अस्पताल को 30 नये आई&period;सी&period;यू&period; बेड का लोकार्पण कर मुझे बहुत खुशी हो रहा है । महावीर कैंसर संस्थान में मरीजों की भीड़ को देखते हुए 30 देशों वाले इस नए आईसीयू से मरीजों के इलाज सर्जरी में काफी सहूलियत होगी बिहार सरकार  इसके अलावा भी संस्थान को हर संभव सहयोग देते रहेंगे ।उन्होंने कहा की यहां मैं भी बराबर मरीज भेजता हूँ &comma; इसलिए मुझे जानकारी है कि इस अस्पताल में मरीजों की इलाज बेहतरीन तरीके से होती है । उन्होंने आश्वासन दिया कि बिहार सरकार से संस्थान को हर संभव मदद की जाएगी&period; स्वास्थ्यमंत्री à¤®à¤‚गल पांडेय à¤¨à¥‡ कहा कि बिहार सरकार द्वारा संस्थान को गरीब à¤®à¤°à¥€à¤œà¥‹à¤‚ के इलाज के लिए मदद की जाती रही है और आगे भी सहयोग करते रहेंगे । उन्होंने कहा कि आई&period;सी&period;यू&period; बेड बढ़ाने से गंभीर मरीजों के इलाज में सुविधा होगी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा एल बी सिंह ने बताया कि पहले से आई&period;सी&period;यू&period; में 10 बेड था । गंभीर मरीजों को अत्यधिक भीड़ के चलते काफी परेशानी होती थी । 30 बेडों के नया आई&period;सी&period;यू&period; से कैंसर मरीजों को बहुत राहत मिलेगी । महावीर कैंसर संस्थान देश का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल है । यहाँ गरीब मरीजों की संख्या ही अधिक है । आयुष्मान भारत योजना के तहत यह संस्थान बिहार प्रदेश में सबसे अग्रणी अस्पताल में है एवं बिहार द्वारा पिछले दो वर्षों से पुरस्कृत किया जा रहा है । कोरोना महामारी के समय में भी कैंसर मरीजों का इलाज हमेशा चलता रहा &comma; जबकि अन्य प्रमुख अस्पतालों को कोरोना अस्पताल घोषित कर दिया गया था । महावीर मन्दिर द्वारा &comma; मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से लगभग सभी मरीजों को मदद उपलब्ध करायी जाती है । उन्होंने गरीब कैंसर मरीजों को विभिन्न सुविधा प्रदान करने का विस्तृत जानकारी दिये । इस वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर &&num;8221&semi; बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी ।          à¤†à¤šà¤¾à¤°à¥à¤¯ किशोर कुणाल ने कहा कि मेरी एक ही इच्छा रहती है कि गरीब मरीजों को अधिक से अधिक मदद की जाय । अस्पताल के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने देंगे । आचार्य किशोर कुणाल ने महावीर मन्दिर न्यास की ओर से अयोध्या में राघव आरोग्य मन्दिर अस्पताल खोलने की घोषणा करते हुए बताया कि अयोध्या विकास प्राधिकार अस्पताल के लिए सस्ते दर पर जमीन उपलब्ध करा रहा है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ ० मनीषा सिंह &comma; निदेशक &lpar; चिकित्सा &rpar; ने कहा कि प्रतिदिन किमोथेरेपी विभाग में 350 से अधिक मरीजों &comma; रेडियेशन विभाग में 350 से अधिक मरीजों एवं 15 से अधिक ऑपरेशन प्रतिदिन होते हैं । महावीर कैंसर संस्थान में सभी विभागों में इलाज की आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध है । इस समारोह में बिहार प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष &comma; प्रो ० अशोक कुमार घोष &comma; जिया लाल आर्या &lpar; भा&period;प्र&period;से &rpar; &comma; प्रो ० &lpar; डा ० &rpar; एल ० एन ० राम &comma; महावीर अस्पतालों के महानिदेशक &comma; डा ० एस ० सी ० मिश्रा &lpar; भा&period;प्र&period;से &rpar; &comma;  वासुदेव राम &comma; डा ० डी ० के ० रमण &comma; डा ० विमल विभाकर &comma; डा &period; लखिन्द्र प्रसाद &comma; डा ० सुषमा पाण्डये &comma; डा ० सुबोध कुमार सिन्हा &comma; डा ० अमुल्य कुमार सिंह आदि उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के रेडियोथेरेपी विभाग की प्रमुख डा ० विनीता त्रिवेदी ने की तथा मंच का संचालन रेडियोथेरेपी विभाग की सीनियर कन्सल्टेंट &comma; डा ० ऋचा चौहान ने किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर