धारदार हथियार से वार कर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति की कर दी हत्या

&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> खैरा थाना क्षेत्र के कागेश्वर गांव में शुक्रवार को पड़ोसियों ने धारदार हथियार से वार कर एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया। स्वजनों द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद फौरन पटना रेफर कर दिया गया।लेकिन पटना ले जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान कगेश्वर गांव निवासी 46 वर्षीय रविन्द्र यादव के रूप में हुई है। मृतक रविन्द्र यादव के स्वजनों ने बताया कि उनके निजी जमीन पर त्रिपुरारी यादव अतिक्रमण किये हुए है। जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है।आने-जाने में परेशानी होती है।अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ दिन पहले पंचायत भी हुई थी।लेकिन त्रिपुरारी यादव पंचायत के फैसले को मानने से इनकार कर दिया।और पंचायत द्वारा रविन्द्र के पक्ष में फैसला दिया गया। इसी रंजिश में जब रविन्द्र यादव अपने घर से जा रहे थे तो त्रिपुरारी यादव&comma; पप्पू यादव&comma; भीटो यादव और डोमन यादव सहित अन्य लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। इस दौरान धारदार हथियार से सिर सहित शरीर के अन्य जगहों पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी मौत पटना ले जाने के दौरान हो गई। इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। इधर रविन्द्र यादव की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक को दो पुत्र और दो पुत्री है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मौत के बाद गांव में उतपन्न हुआ तनाव का माहौल-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रविन्द्र यादव की मौत की खबर गांव तक पहुंचते ही पूरे गांव में तनाव उत्पन्न हो गई है। दर्दनाक घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर हालात को काबू में कर सामान स्थिति बने रहने के प्रयास में लगी हुई है। फिलहाल मृतक का शव गांव नहीं पहुंचा है शव के इंतेज़ार में लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। वहीं पुलिस बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल घर बंद कर सभी आरोपित फरार हैं। पीड़ित द्वारा आवेदन देने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना में संलिप्त किसी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><em>सिद्धेश्वर पासवान&comma; थानाध्यक्ष खैरा<&sol;em><&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अयोध्या में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

भाजपा द्वारा आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” मीडिया संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मोदी के 12 वर्ष बेमिसाल कार्यक्रम के तहत सांसद रविशंकर प्रसाद ने पद्मश्री चिकित्सकों से की मुलाकात