देशी-विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को उत्पाद विभाग ने किया गिरफ्तार

&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम को देशी-विदेशी शराब जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। शुक्रवार को सोनो थाना क्षेत्र के बटिया चेक पोस्ट के समीप से उत्पाद विभाग द्वारा एक मारुति डिजायर वाहन की तालाशी ली गई। जिसमें से इंपेरियर ब्लू 156 बोतल यानि 59 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया साथ ही मौके से दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवादा जिले के सलैया गांव निवासी सुधांशु कुमार और गिरिडीह जिले के महदोडीह गांव निवासी अजय कुमार यादव के रूप में हुई है। शराब झारखंड से जमुई को ओर ले जाई जा रही थी। वहीं दूसरी ओर उत्पाद विभाग की टीम ने मलयपुर निवासी विजय चौधरी को शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक बाइक के साथ 14 लीटर देशी शराब को भी जब्त किया गया है। उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि दो अलग-अलग जगह से तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी तस्कर से पूछताछ की जा रही है। कागजी प्रक्रिया के बाद सभी को जेल भेजा जाएगा। वाहन चेकिंग अभियान में उत्पाद इंस्पेक्टर सुभाष कुमार&comma; एसआई मु&period; दिलदार अंसारी&comma; सब इंस्पेक्टर राजा बाबू&comma; सहायक अवर निरीक्षक मधुसूदन यादव&comma; सिमरन भारती&comma; उत्पाद सिपाही अजय कुमार&comma; जितेंद्र कुमार&comma; सुनील कुमार&comma; विकास&comma; मु&period; मंजर हुसैन&comma; रामकैलाश महतो&comma; पूजा कुमारी और रूबी खातून मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अयोध्या में आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण, वक्ताओं ने बताया प्रेरणा का स्रोत

भाजपा द्वारा आयोजित “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” मीडिया संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मोदी के 12 वर्ष बेमिसाल कार्यक्रम के तहत सांसद रविशंकर प्रसाद ने पद्मश्री चिकित्सकों से की मुलाकात