लापरवाही बनी हादसे की वजह : कचौड़ी गली मोड़ पर ऑटो का चक्का धंसा

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> पटना सिटी के चौक थाना अंतर्गत कचौड़ी गली मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक माल गाड़ी से लोड एक ऑटो का चक्का सड़क किनारे टूटे नाले में धंस गया। नाला लंबे समय से टूटा हुआ है&comma; जिससे सड़क कमजोर हो चुकी थी और भार पड़ते ही ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। घटना के समय गली में लोगों की आवाजाही बनी हुई थी। ऑटो का चक्का नाले में फंस जाने से वाहन एक ओर झुक गया&comma; हालांकि समय रहते बड़ा हादसा होने से बच गया। किसी प्रकार की जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है।<br><br>स्थानीय लोगों का कहना है कि कचौड़ी गली मोड़ पर नाला कई दिनों से क्षतिग्रस्त है&comma; लेकिन पटना नगर निगम की ओर से अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। इस लापरवाही के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। घटना के बाद कुछ समय तक गली में आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक