बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की होगी जीत : सम्राट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;  <&sol;strong>लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा का स्वागत करते हुए उपमुख्यमंत्री सह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी।भाजपा और एडीए सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी के साथ जीत हासिल करने के लिए संकल्पित है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए बिहार की जनता पहले से ही संकल्पित है। प्रदेश के युवा&comma; महिला&comma;किसान व केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित गरीब पूरी तरह से भाजपा और एनडीए के साथ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी बिहार में राजद का खाता नहीं खुलने वाला है। परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बिहार की जनता पहले ही नकार चुकी है। यहां की देवतुल्य जनता किसी के झांसे में आने वाली नहीं है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि धारा 370 खत्म करने&comma;प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बहुप्रतीक्षित भव्य&comma; नव्य श्रीराममंदिर के निर्माण के साथ ही जनता से किये अपने 234 में से 230 वायदे पूरे करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही बिहार और देश की जनता को पूरी तरह से भरोसा है। इसके पूर्व 2014 में किए 530 में से 529 वायदों को उन्होंने पूरा किया था। इसीलिए इस बार भाजपा के 370 और एनडीए के 400 पार की भी पूरी गारंटी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश