एनसीसी पटना मैराथन 19 दिसंबर को

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। साथ ही 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत के उपलक्ष्य में स्वर्णिम विजय वर्ष भी मनाया जा रहा है। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा आक्रामक कार्रवाई ने पूर्व पाकिस्तान में ढाका पर कब्जा&comma; 92000 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण और एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में बांग्लादेश के उदय का मार्ग प्रशस्त किया। भारतीय इतिहास की इस विराट उपलब्धि पर हर भारतीय देशभक्त को गर्व महसूस होता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना हाफ मैराथन की परिकल्पना भारत के 75 वर्ष पूरे होने तथा गौरवशाली विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में की गई है। इसका उद्देश्य जनसामान्य की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए युवाओं में भारत देश के समृद्ध इतिहास के प्रति गर्व का भाव जागृत करना और साथ ही विश्व के सम्मुख ऐतिहासिक तथा भव्य पटना शहर की सुंदरता को प्रस्तुत करना है। इस प्रस्ताव को बिहार सरकार से उच्च स्तरीय स्वीकृति प्रदान की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना हाफ मैराथन के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के धावकों की उपस्थिति एवं विभिन्न श्रेणियों में 15000 से अधिक धावकों की सहभागिता की उम्मीद है। साथ ही प्रिंट&comma; इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के द्वरा इस पूरे आयोजन से 3 करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जनसामान्य के सभी वर्गों की भागीदारी और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। 21&period;5 किलोमीटर के हाफ मैराथन में पेशेवर और शौकिया धावक भाग लेंगे जिसे हम &&num;8220&semi;विक्ट्री रन&&num;8221&semi; के नाम से जानेंगे। 10 किमी &&num;8220&semi;फ्रीडम रन&&num;8221&semi; किसी भी एथलीट के लिए है जो प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं और अंत में 3 किमी &&num;8220&semi;सेलिब्रेशन रन&&num;8221&semi; युवाओं&comma; बच्चों और बुजुर्गों के लिए है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फ्रीडम रन की श्रेणी में हम बड़ी संख्या में पटना के युवक एवं युवतियों&comma; भारतीय सेना&comma; एसएसबी&comma; सीएपीएफ&comma; बीएएसपी&comma; सीआईएसएफ&comma; एनसीसी तथा अन्य सैन्य दलों के जवानों&comma; एनएसएस&comma; एनवाईकेएस&comma; स्काउट एवं गाइड के सदस्यों के भागीदारी की उम्मीद करते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>&&num;8220&semi;सेलिब्रेशन रन&&num;8221&semi; की श्रेणी में लड़के-लड़कियां&comma; स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में मनोरंजन के उद्देश्य से सम्मिलित होने वाले लोगों के उपस्थिति की उम्मीद है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना मैराथन इस शहर के लिए एक अभूतपूर्व&comma; भव्य एवं प्रभावशाली आयोजन होने वाला है। इसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संजीदा धावकों को आकर्षित करने लिए उचित नगद पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। इस मैराथन में फ़िल्म एवं खेल जगत से कई मशहूर हस्तियों की भी भागीदारी रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हम यह भी चाहते हैं कि पटना मैराथन पटना का एक हस्ताक्षर वार्षिक कार्यक्रम बने जो न केवल एथलीट&comma; बल्कि पर्यटकों को भी बड़ी संख्या में पटना शहर और बिहार राज्य की ओर आकर्षित करता रहे। हम पटना को भारत के मैराथन मानचित्र और बिहार को भारत के पर्यटन और सांस्कृतिक मानचित्र पर स्थापित करना चाहते हैं। हम पटना को विश्व के सामने आधुनिक&comma; विकसित&comma; स्वच्छ&comma; समृद्ध और लोगों के अनुकूल शहर के रूप में प्रदर्शित करना चाहते हैं। इसलिए ऐतिहासिक गांधी मैदान को प्रारंभ और समाप्ति बिंदु के रूप में चिन्हित करते हुए&comma; हमने एक ऐसा मार्ग चुना है जो प्रमुख स्थानों&comma; चौराहों&comma; लोकप्रिय सड़कों एवं शहर के शानदार फ्लाईओवर से होकर गुजरता है। तीनों श्रेणी के धावक विभिन्न अंतराल और दूरियों के साथ एक ही मार्ग पर दौड़ेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मैराथन में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए हमने स्कूल और कॉलेज के विभिन्न बैंड को आमंत्रित किया है जो पूरे मार्ग में अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुति से धावकों का उत्साहवर्धन करेंगे। मंच पर और इसके नीचे भी गायकों एवं कलाकारों के द्वारा प्रस्तुतियां होंगी। एनसीसी कैडेट एवं अन्य युवा संगठन भीड़ नियंत्रण में सहयोग करेंगे। पूरे मार्ग में हम बिहार पर्यटन के महत्वपूर्ण स्थलों और स्मारकों के होर्डिंग लगाने की योजना बना रहे हैं। 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपने अद्भुत रणकौशल का प्रदर्शन करने वाले इस देश की माटी के महान सपूतों को नमन करते हुए हम उनकी वीरता&comma; अदम्य साहस और अतुलित पराक्रम को विभिन्न चित्रों के माध्यम से पूरे रास्ते में प्रदर्शित करेंगे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रतिष्ठित क्षणों और बिहार के स्वतंत्रता सेनानियों की छवियां बिहार के गांधी मैदान में एक फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जाएंगी। वहां भारतीय सेना द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी भी लगेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मैराथन की भव्य सफलता आगामी भविष्य में पटना शहर के लिए हाफ मैराथन के रूप में एक हस्ताक्षर आयोजन की नींव रखने का कार्य करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हमें उम्मीद है कि पटना के नागरिक आगे आएंगे और अपनी स्वतःस्फूर्त भागीदारी से इसे जनसामान्य का कार्यक्रम बनाने और इसकी भव्य सफलता की दिशा में काम करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे। प्रेस वार्ता में बिहार सरकार के कला संस्कृति युवा मंत्री डॉ आलोक रंजन पर्यटन मंत्री श्री नारायण प्रसाद पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन भवन निर्माण मंत्री डॉक्टर अशोक चौधरी जी एनसीसी बिहार झारखंड के एडीजी मेजर जनरल एम इंद्र बालन आदि उपस्थित रहे&comma; मौके पर पटना मैराथन का वेबसाइट http&colon;&sol;&sol;patnamarathon&period;co&period;in लोगों और जर्सी का विमोचन किया गया । भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार के नवनिर्माण में मैराथन मील का पत्थर साबित होगी वहीं पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि बिहार के पर्यटन को देश-विदेश म अलग पहचान दिलाने के लिए मैराथन सशक्त भूमिका निभाएगी । पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि यह मैराथन राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण