प्रकृति आधारित समाधानों से सुरक्षित होगा भविष्य : बसंत कुमार सिन्हाविश्व पर्यावरण दिवस पर पीएमए की संगोष्ठी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन &lpar;पीएमए&rpar; ने बिहार राज्य उत्पादकता परिषद के सहयोग से शनिवार को ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज&comma; पटना में &&num;8220&semi;जलवायु के लिए प्रकृति से प्रेरित&semi; हमारे भविष्य के लिए&&num;8221&semi; विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन&comma; पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी का स्वागत भाषण ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के प्राचार्य डॉ&period; नीलेश नारायण ने दिया। मुख्य वक्ता के रूप में पीएमए के अध्यक्ष बसंत कुमार सिन्हा ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और उनके समाधान पर अपने विचार रखे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीएमए के संरक्षक डी&period; के&period; श्रीवास्तव तथा आईसीएआर के डॉ&period; आशुतोष उपाध्याय ने भी विषयगत व्याख्यान देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। मैनेजमेंट कंसल्टेंट आर&period; के&period; चंद्रा तथा सुधा डेयरी के महेश्वर प्रसाद ने भी अपने विचार साझा किए। डॉ&period; ए&period; के&period; वर्मा ने छात्रों के साथ संवाद सत्र का संचालन किया&comma; जबकि पीएमए के सचिव इंजीनियर एम&period; के&period; दास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने भारत की ऊर्जा रणनीतियों&comma; हरित विकास और सतत जीवनशैली पर चर्चा करते हुए कहा कि &&num;8220&semi;समग्र मानव कल्याण&&num;8221&semi; के भारतीय दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर ही विकास और पर्यावरण संरक्षण दोनों लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम जलवायु परिवर्तन पर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ता समुद्र स्तर&comma; भीषण गर्मी&comma; जंगलों में आग और पिघलते ग्लेशियर धरती द्वारा दिए जा रहे स्पष्ट संकेत हैं&comma; जिन्हें अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। साथ ही सौर ऊर्जा&comma; पवन ऊर्जा&comma; वृक्षारोपण और हरित शहरी विकास जैसे समाधान दुनिया भर में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों&comma; विद्यार्थियों&comma; प्रबंधन विशेषज्ञों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एसी का तांबे का पाइप चोरी मामले में दो गिरफ्तार!

विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने किया उद्घाटन

मारपीट व शराब मामले में वांछित अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल