नदियावां में 16 जून को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी : अपनी हर समस्या लेकर पहुंचे लोग, होगा ऑन द स्पॉट समाधान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ प्रखंड की कुरकुरी पंचायत अंतर्गत नदियावां गांव में 16 जून को बिहार सरकार की ओर से विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा&period; शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है&period; उनके साथ विधायक श्याम रजक&comma; विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे&period; शिविर को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कुरकुरी पंचायत के मुखिया रवि कुमार ने बताया कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना है&period; शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे&comma; जिससे लोगों की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि राशन कार्ड&comma; पेंशन&comma; आवास योजना&comma; भूमि संबंधी मामलों&comma; बिजली&comma; पेयजल&comma; सामाजिक सुरक्षा&comma; कृषि&comma; शिक्षा&comma; स्वास्थ्य तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई की जाएगी&period; कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया जाएगा ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुखिया रवि कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे और सरकार की विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे&period; शिविर में अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे&comma; जहां लोगों को आवश्यक जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविर में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति किसी सरकारी योजना&comma; जनसेवा या विकास कार्य से संबंधित समस्या का सामना कर रहा है&comma; वह अपनी शिकायत और आवश्यक कागजात के साथ शिविर में पहुंचे&period; संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के शिविर से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी&period; प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की शिकायतों का त्वरित निपटारा होने से आम जनता को सीधे लाभ मिलेगा&period; सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एसी का तांबे का पाइप चोरी मामले में दो गिरफ्तार!

विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने किया उद्घाटन

मारपीट व शराब मामले में वांछित अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल