राष्ट्रीय पोषण माह : अन्नप्राशन एवं गोदभराई दिवस का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को फुलवारी शरीफ प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में अन्नप्राशन एवं गोदभराई दिवस का आयोजन किया गया&period; इस कार्यक्रम का आयोजन आईसीडीएस निदेशालय&comma; पटना के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय फुलवारी शरीफ द्वारा किया गया&period; कार्यक्रम की सूत्रधार प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी अर्चना रहीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का आत्मीय स्वागत किया&period; स्वागत टीम का नेतृत्व सीडीपीओ कुमारी अर्चना ने किया&period; कार्यक्रम की शुरुआत निदेशालय की संयुक्त सचिव भारती प्रियंबदा के संबोधन से हुई&period; इसके बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो&period; अप्सरा ने महिलाओं को स्वयं और परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य अतिथि विजया रहाटकर ने सभा को संबोधित करते हुए पोषण माह की महत्वता और महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत विचार व्यक्त किए&period; उन्होंने कहा कि गांव की रसोई में भरपूर पोषण मौजूद है&comma; बस जरूरत है कि हम जागरूक हों और इन्हें अपने भोजन में शामिल करें&period; उन्होंने जोर देकर कहा कि पोषण की कमी का सबसे बड़ा शिकार महिलाएं और नवजात शिशु होते हैं&comma; इसलिए ग्रामीण महिलाएं मोटे अनाज और पारंपरिक भोजन को अपनाकर खुद और पूरे परिवार को स्वस्थ बना सकती हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर परिसर में लगे स्टॉल का उन्होंने अवलोकन किया&period; मोटे अनाज से बने सैकड़ों व्यंजनों को देखकर वह प्रभावित हुईं&period; जब उन्होंने मरूआ के आटे से बनी रोटी और केक देखा तो खुद को रोक नहीं सकीं और उसका स्वाद लिया&period; उन्होंने कहा कि सहजन और आंवला जैसे देसी खाद्य पदार्थों में अपार पोषण है और इनके सेवन से शरीर की कई आवश्यकताओं की पूर्ति सहज रूप से हो जाती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की विशेष कड़ी में विजया रहाटकर ने एक बालक और एक बालिका का अन्नप्राशन करवाया और एक गर्भवती महिला की गोदभराई की&period; इसके साथ ही &OpenCurlyDoubleQuote;एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रखंड परिसर में आंवला का पौधा भी लगाया। इस मौके पर सहायक निदेशक आईसीडीएस निदेशालय आभा प्रसाद और रचना सिन्हा&comma; अनुश्रवण पदाधिकारी सरिता कुमारी&comma; बीडीपीओ पटना सदर–1 अनुप्रिया सिंह समेत कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे&period; कार्यक्रम में फुलवारी शरीफ&comma; दानापुर और पटना सदर प्रखंड के अधिकारियों और कर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया। समारोह का संचालन सीडीपीओ कुमारी अर्चना ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!