14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे की तैयारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>औरंगाबाद&comma;  à¤®à¤‚टू कुमार <&sol;strong>&colon; औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज राजीव रंजन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निपटारा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी मामले सुलह-समझौते से निपट सकते हैं&comma; उन्हें लोक अदालत के माध्यम से समाप्त कराना बेहतर विकल्प है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने बताया कि 14 मार्च को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण&comma; बीमा दावा&comma; मोटर वाहन दुर्घटना दावा&comma; बिजली बिल&comma; पारिवारिक विवाद समेत कई प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा होने पर पक्षकारों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलती है और समय व धन दोनों की बचत होती है।अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर समाधान कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

Heat Wave Alert: स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षा 8 तक 11:30 के बाद पाबंदी

85 वर्षीय बुजुर्ग के 10 सेमी किडनी ट्यूमर का पारस हेल्थ में सफल रोबोटिक ऑपरेशन

नेपाल बॉर्डर से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, फुलकाहा पुलिस की दमदार कार्रवाई