नरपतगंज विधायक ने पदाधिकारी के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का किया दौरा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने आज सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज चंदन प्रसाद&comma; अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार&comma; मनरेगा पीओ हंसराज&comma;फुलकाहा थाना अध्यक्ष रौनक कुमार एवं कई राजस्व कर्मचारी के साथ बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र अचरा पंचायत के वार्ड-11&comma;12&comma; 13&comma; 14&comma;15 तथा मानिकपुर पंचायत के वार्ड-6&comma;7&comma;8&comma;9&comma; मानिकपुर गांव एवं 11&comma;12&comma;13 अमरोड़ी गांव के पीड़ित परिवारों का जायजा लिया साथ ही पानी से हुए नुकसान का भी लोगों से रूबरू हुए। मौके पर मानिकपुर पंचायत के मुखिया नूतन कुमारी&comma; जिला पार्षद उपाध्यक्ष अररिया चांदनी देवी&comma; क्षेत्र संख्या एक के जिला पार्षद प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव के अलावे दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधायक जयप्रकाश यादव ने बताया कि बाढ़ आने के कारण लोगों का घर के चूल्हे तक नहीं जला है। क्योंकि बाढ़ का पानी चूल्हे और घर तक पहुंच चुका है। वहीं मवेशियों को भी चरि चरवाही करने में काफी दिक्कत हो रही है। मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी को तत्काल निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए सामुदायिक किचन का व्यवस्था कराया जाए। विधायक के निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी नरपतगंज ने मानिकपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर सरदार टोला और मध्य विद्यालय मानिकपुर में आज से सामुदायिक किचन शुरू करने का निर्देश दिया है। वहीं अमरोड़ी गांव के पीड़ित परिवारों के लिए सुखा राशन का वितरण करने का निर्देश दिया है। वहीं अचरा पंचायत के वार्ड-09 के महादलित टोला के लिए पैक्स गौदाम अचरा में सामुदायिक किचन चलाने का निर्देश दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जबकि अचरा पंचायत के ही तोप नवाबगंज वार्ड-12 और 13 में अधिक परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं जहां अब तक कोई समुदाय किचन का व्यवस्था नहीं किया गया है। वहीं लक्ष्मीपुर&comma;वार्ड-11में भी लगभग सभी परिवारों के घर में पानी घुस चुका है जिससे चूल्हे भी जलना बंद हो चुका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वार्ड 15 के वार्ड सदस्य गनदेव पासवान ने बताया कि रविवार के रात्रि से पानी में काफी बढ़ोतरी होने के कारण लोगों के घरों में घुस गया है। जिससे माल मवेशी एवं छोटे-छोटे बच्चों को काफी कठिनाई हो रही है। वहीं पीड़ित परिवार के घरों में खाना तक नहीं बना है। वार्ड सदस्य ने कहा कि क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश यादव और प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज से कहना है कि इस वार्ड का भी जायजा लेकर पीड़ित परिवारों को समुचित लाभ पहुंचावें ताकि पीड़ित परिवार राहत की सांस ले सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ