जिमराही निवासी नारायण पंडित 50 वर्षीय व्यक्ति का सड़क दुर्घटना में इलाज के दरमियान हुई मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया &lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> अररिया जिले के सोनापुर पंचायत स्थित जिममराही गावँ वार्ड-03 निवासी नारायण पंडित उम्र 50 वर्ष बीते दिनों शुक्रवार को सड़क हादसा में जख्मी हो जाने के बाद इलाज के दरमियान शनिवार की रात्रि मौत हो गई। मौत के बाद गांव में सन्नाटा छा गया। वहीं परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र&comma;चार पुत्री छोड़ चले गए&comma; जिसमें पुत्र उम्र 22 बर्ष एवं एक पुत्री 16 बर्ष अविवाहित है। घटना की जानकारी बथनाहा ओपी पुलिस को मिलने के बाद स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार घटना सीमा सड़क भोड़हर से सिमराही जाने वाली सड़क में कजरा पुल के समीप का बताया जाता है। लोगों ने बताया कि मृतक अपने मवेशी के लिए घास लेकर अपने घर की ओर आ रहा था&comma; जैसे ही पुल के समीप पहुंचा की अचानक एक बाइक सवार पीछे से आकर मृतक को टक्कर मार दिया। टक्कर मार दिए जाने से मृतक मौके पर ही गिरकर बुरी तरह जख्मी और बेहोश हो गया।इतने में आसपास के लोगों ने आकर मृतक के परिवार वालों को सूचना देते हुए प्राथमिक उपचार के लिए बथनाहा के आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया&comma; तत्पश्चात आस्था हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देख पूर्णिया के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने मृतक को पूर्णिया के गैलेक्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया तथा इलाज भी किया गया&comma; परंतु डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देख मृतक को रेफर कर दिया। रेफर के बाद दूसरे अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि में जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण कुमार दास&comma; सोनापुर पंचायत के मुखिया कृत्यानंद राम&comma; पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सचिन यादव&comma; सरपंच प्रतिनिधि&comma; वार्ड सदस्य एवं भंगही पंचायत के पूर्व मुखिया शिवनारायण यादव&comma; पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजीव यादव&comma; आदि ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकारी लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया है। मौके से ही सोनापुर पंचायत के मुखिया कृत्यानंद राम ने अंचल पदाधिकारी नरपतगंज को घटना के संबंध में जानकारी दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण