प्रिंस खान के घर से नोट गिनने की मशीन सहित 50 लाख का सामान कुर्क

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>धनबाद&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;strong>गैंगस्टर प्रिंस खान के घर की कुर्की जब्ती में पुलिस को एक नोट गिनने की मशीन मिली है&period; ज्ञात हो कि दो मई को वासेपुर के कमर मक़दूमी रोड स्थित प्रिंस के आवास पर कुर्की जब्ती का नोटिस चिपकाया गया था&period; प्रिंस खान वासेपुर में जमीन कारोबारी की हत्या की जिम्मेवारी लेने के बाद से फरार है&period; वह व्यवसायियों कारोबारियों से वाट्सएप मैसेज और फोन कर रंगदारी मांग रहा है&period; साथ ही पुलिस को भी चुनौती दे रहा है&period;सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच कुर्की वासेपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच कुर्की हुई&period; जैप और जिला सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया था&period; प्रिंस के घर के चारों ओर के बिल्डिंग की छतों पर भी जवान तैनात थे&period; उसके घर से नोट गिनने की मशीन&comma; जिम के सामान&comma; 7-8 AC&comma; 15 आलमीरा&comma; कीमती पलंग&comma; पंखा&comma; टेबल&comma; कुर्सी&comma; रजाई&comma; टीवी&comma; गद्दा आदि जब्त किया गया&period; पुलिस वाले घर के दरवाजे और खिड़की भी ले गए&period; लगभग 50 लाख का सामान कुर्क किया गया है&period; कुर्की सुबह साढ़े 9 से शाम साढ़े 6 तक चली&period; डीएसपी अमर कुमार पांडेय&comma; बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रमोद सिंह&comma; कतरास थाना प्रभारी रंधीर सिंह&comma; भूली ओपी प्रभारी संदीप बघवार आदि मौजूद थे&period;कुर्की न्यायिक प्रक्रिया है &colon; ग्रामीण एसपी इस अवसर पर ग्रामीण एसपी रिश्मा रमेशन ने कहा कि प्रिंस खान के घर कुर्की न्यायिक प्रक्रिया है&period; प्रिंस खान पर बैंक मोड़ थाना में 2018 का रंगदारी मांगने का मामला है&period; इसी मामले में कार्रवाई हुई है&period; कुर्की के दौरान प्रिंस खान की माँ पुलिस पर बरसती रही&period; वह कुर्की का विरोध करती रही&period; कह रही थी कि उसका दो बेटा जेल में है&period; घर में कुर्की क्यों हो रही है &quest; प्रिंस खान के वकील उदय भट ने कहा कि प्रिंस खान को घर से बेदखल कर दिया गया है&period; पत्नी ने भी तलाक की याचिका दायर की है&period; ऐसे में कुर्की नहीं हो सकती है&period; कहा कि इसके विरोध में कोर्ट में जाएंगे<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”