तालाब खुदाई में मिली नाग देवी, जुट गई सौकरों ग्रामीणों की भीड़

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालन्दा&lpar;राकेश&rpar;&colon;<&sol;strong> नालंदा थाना क्षेत्र के सारिलचक गांव में तालाब खुदाई के दौरान नाग देवी की प्राचीन बेशकीमती प्रतिमा मिली। जिससे लोग हैरान रह गए। सफेद पत्थर की प्रतिमा आठवीं शताब्दी की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सारिलचक गांव में प्राचीन तारसिंह पोखर की सरकारी योजना से खुदाई की जा रही थी। उसी दौरान उकले पत्थर की भव्य मूर्ति मिली। मिट्टी हटाने मूर्ति नाग देवी की दिखी। मूर्ति को देखने के लिए आसपास के कई गांव के लोग जुट गए। ग्रामीण मूर्ति को गांव में स्थापित करने की मांग करने लगे। हालांकि&comma; मूर्ति मिलने की सूचना के बाद पुरातत्व विभाग के अधिकारी आ गए। प्रशासनिक सहयोग से पुरातत्व विभाग के अधिकारी मूर्ति को नालंदा स्थित म्यूजियम लेकर चले गए। नालंदा संग्रहालय के पुरातत्वविद शंकर शर्मा ने बताया कि मूर्ति प्राचीन और बेशकीमती है। नाग देवी की मूर्ति आठवीं शताब्दी की प्रतीत हो रही है। इसे संग्रहालय में रखा जाएगा। इधर ग्रामीणों ने बताया कि तालाब से पूर्व में भी कई प्राचीन मूर्तियां मिल चुकी है। पूरा इलाका प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का है। जहां की जमीन में इतिहास छिपा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

महावीर कैंसर संस्थान के गेट पर नाले से निकलीं सैकड़ों विदेशी शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर उठे सवाल

सावन की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का महासैलाब, फुलवारी शरीफ से संपतचक तक गूंजा “हर-हर महादेव”

रोटरी क्लब ऑफ पटना वाइब्रेंट ने अनाथालय के बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री