बिहार के मुस्लिम धार्मिक एदारो ने सीएम से मुलाकात का मांगा समय

<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> बिहार के मुस्लिम धार्मिक एदारो ने सीएम से मुलाकात का समय मांगा है । इस मुलाकात में बिहार सरकार से कोरोना संकट में सशर्त इबादतगाहों को भी छूट देने की गुजारिश की जाएगी। इसके लिए शनिवार को इमारत ए शरिया समेत तमाम मुस्लिम धार्मिक एदारो ने जूम मीटिंग की है। साथ ही इसमे बढ़ते कोरोना खतरे को देखते हुए आमजन से कोरोना गाईड लाइंस का अनुपालन करने की भी पुरजोर अपील की गई है । इस जूम मीटिंग में इमारत ए शरिया के नायब अमीर ए शरीयत हजरत मौलाना मुहम्मद शमशाद रहमानी &comma; मौलाना डॉक्टर अहमद वली फसल रहमानी&comma; सज्जादानशी खानकाह रहमानी मुंगेर &comma; डॉक्टर शमीम उद्दीन अहमद मुनिमी &comma; सज्जादा नशी खानकाह मूनीमिया मित्तनघाट &comma;<br &sol;>&NewLine;जनाब अहजद रजा &comma; मुफ़्ती एदारा शरिया पटना &comma; रिजवान अहमद इस्लाही&comma; अमीर&comma; जमाते इस्लामी हल्का बिहार &comma; इमारत शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिबली अल कासमी &comma;खुर्शीद अहमद मदनी &comma; अध्यक्ष जमात &&num;8211&semi; ए &&num;8211&semi; अहल &&num;8211&semi; ए &&num;8211&semi; हदीस &comma; पटना&comma; सैयद अमानत अली मज्लिस &&num;8211&semi; ए- इमामिया &comma; पटना सिटि&comma; मौलाना मशहूद अहमद कादरी प्राचार्य&comma; मदरसा शम्सुल होदा पटना डॉक्टर अनवारुल होदा &comma; महासचिव मुस्लिम मजलिस ए मुशावरत &comma; सय्यद अमानत अली &comma;मजलिस ए इमामिया पटना सिटी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे । इसकी जानकारी इमारत शरिया के कार्यवाहक नाजिम मौलाना शिबली अल कासमी ने दी है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>मौलाना शिबली अल कासमी ने बताया की कोरोना का खतरा बढ़ रहा है उसके लिए सभी लोगों को सरकार की गाइड लाइंस का अनुपालन करना चाहिए। धार्मिक स्थलों इबादतगाहों में मास्क लगाकर कम तादाद में लोगों को दूरी बनाकर नमाज पढ़ने की इजाजत दी जाए &comma;इसके लिए बिहार सरकार से अपील की जाएगी । उन्होंने सभी लोगों से सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करने &comma; दूरी बनाकर रहने &comma; कोरोना का सिम्टम्स होने पर जांच कराने की भी अपील की है । मौलाना ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की जाएगी कि जिस तरह शादी ब्याह श्राद्ध पार्क पब्लिक ट्रांसपोर्ट रेस्टोरेंट बाजार सिनेमा हॉल को कुछ छूट के साथ पाबंदी लगाई गयी है उसी तरह ही इबादतगाहों को भी कुछ पाबंदियों के साथ सशर्त खोलने की व्यवस्था की जाये। मौलाना शिबली ने कहा कि बिहार सरकार के मुख्यमंत्री आमजनता के स्वास्थ्य और जान माल की हिफाजत के लिए जो कोरोना की गाइड लाइंस और पाबंदियां लगाई है वो काबिले तारीफ है । उन्होंने बताया कि इबादतगाहों पर जो पाबंदियों को सरकार ने जारी किया है उनमें कुछ शर्तों के साथ ढील दी जाए जिससे लोग इबादतगाह जाकर इबादत कर सकें। उन्होंने बताया कि इमारत शरिया और तमाम मुस्लिम धार्मिक एदारो ने जूम के जरिये एक वेबिनार करके इबादतगाह से जुड़ी कोरोना से बचाव के लिए सरकारी गाइड लाइन्स पर शर्तो के साथ छूट देने और सरकार से एक मीटिंग के लिए समय देने पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना जिस तरह से बढ़ रहा है उसके बचाव के लिए सभी लोंगो से जागरूक रहने और दूसरों को जागरूक करने की भी अपील की है ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री