गृहस्वामी को बंधक बनाकर 5 लाख के गहने जेवरात व एक लाख कैश की डकैती!

<p><strong>फतुहा&sol; फुलवारी&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> फतुहा प्रखंड के विंदौली गांव में शुक्रवार की आधी रात करीब एक दर्जन से अधिक सख्या में हथियार बन्द नकाबपोश बदमाशों ने मंजू देवी के घर जा धमके और परिवार वालों को हथियार के बल पर करीब 5 लाख के जेवरात व एक लाख नगदी रुपये का डाका डाल फरार हो गए। इस भीषण डकैती की वारदात से परिवार और गांव के लोगों में भय और दहशत का माहौल है । इस संबध में पीड़ित परिवार ने गौरीचक थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है&period; वहीं गौरीचक थाना की पुलिस सूचना मिलने के बाद पहुंचकर मामले की तहकीकात करने में जुट गई है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>बताया जाता है की शुक्रवार की आधी रात छत के रास्ते करीब एक दर्जन से अधिक की संख्या में रहे डकैतों का दल ने मसाढ़ी पंचायत के बिंदौल गांव में मंजू देवी के घर में सीढ़ी के पास लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। सभी नकाब और मास्क लगाए हथियार बन्द डकैतों ने एक एक कर मंजू देवी उनके पुत्र सोनू कुमार पुत्र वधु पूजा और उसकी पुत्री जूली को हथियार के बल पर बंधक बनाकर घर में लूटपाट करना शुरू कर दिया। ईस लूटपाट में हथियार का भय दिखाकर अलमीरा पेटी बक्सा में रखे सोने चांदी के जेवरात &comma;कीमती सामानों को अपने साथ लाये बैग में भरने लगे । इस दौरान घर वालों को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गयी जिससे किसी ने मुंह खोलने की हिम्मत नही जुटायी । डकैतों ने घरवालों के सारे मोबाइल कब्जे में कर ऑफ कर दिया था ताकि कोई पुलिस को खबर न कर पाए। इस दौरान अपराधियों ने एक लाख नगद रुपये भी लूट लिए । करीब दो घंटे से अधिक समय तक हथियारों के बल पर डकैतों ने पूरे घर को खंगाल डाला और फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो।गए । पीड़ित परिवार डकैतों के चले जाने के बाद गांव वालों और पुलिस को खबर दी&period; वहीं गौरीचक थानाध्यक्ष लालमनि दूबे ने बताया की पुलिस चोरी की इस वारदात की जांच कर रही है । पीड़ित परिवार से पूछताछ कर बदमाशो का हुलिया आदि पता लगाया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना में 376 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, झपटमार भी दबोचा गया

सावन की पहली सोमवारी से विराट रामायण मंदिर में रुद्राभिषेक शुरू, 33 इंच के लघु सहस्त्रलिंग पर होगी पूजा

विश्व स्तनपान सप्ताह : एनएमसीएच में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, मां और शिशु के स्वास्थ्य पर दिया गया जोर