मोक्षधाम के सामने अवैध खनन पर भड़के नगर परिषद अध्यक्ष

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> शहर के मोक्षधाम के सामने स्थित श्मशान घाट क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष ने कड़ा आक्रोश जताया है। उन्होंने खनन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे पूरी तरह विफल बताया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि श्मशान जैसे संवेदनशील स्थल के आसपास लगातार अवैध खनन हो रहा है&comma; जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि क्षेत्र की गरिमा भी प्रभावित हो रही है। बावजूद इसके खनन विभाग इस पर रोक लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है&comma; जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। रात के समय भारी मशीनों के जरिए खनन कार्य जारी रहता है&comma; जिससे स्थानीय लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है। नगर परिषद अध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो वे जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मोक्षधाम क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन