मुखिया सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। संपतचक प्रखंड के छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है&period; राज्य सरकार ने प्रखंड अंतर्गत चीपुरा पंचायत के चैनपुर में डिग्री कॉलेज की स्थापना को स्वीकृति दे दी है&period;इस उपलब्धि पर चीपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुखिया सतीश कुमार ने बताया कि 26 जनवरी 2026 को चैनपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष चैनपुर में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की मांग रखी थी&period;राज्य सरकार द्वारा इस मांग को स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज की स्थापना से संपतचक प्रखंड सहित आसपास के गांवों के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा&period; इससे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुखिया सतीश कुमार ने डिग्री कॉलेज की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास और शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है&period;उन्होंने संपतचक प्रखंड के सभी लोगों और विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं&period; बधाई देने वालों वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष संपत चक रंजीत कुमार टप्पू भी शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की पहल : गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित

कोरियन भाषा प्रशिक्षण से खुलेगा बिहार के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार : सचिव, डॉ. कौशल किशोर

सीएम ने एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेजों में शुरू कराई पढ़ाई, भागलपुर में बनेगा AI और कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय