सांसद रविशंकर प्रसाद ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं से किया संवाद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना साहिब सांसद एवम् पूर्व केंद्रीय मंत्री आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित &OpenCurlyQuote;सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पटना सिटी अंतर्गत वार्ड 54&comma; 53&comma; 61 और 70 में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुमार&comma; शोभा सिंह&comma; भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष&comma; रूप नारायण मेहता&comma; जिला अध्यक्ष पटना महानगर&comma; अजीत कुमार लाली&comma; जिला महामंत्री भाजपा&comma; सीता सिन्हा&comma; पटना सदर की सीडीपीओ सहित अन्य लोग मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर श्री रविशंकर प्रसाद जी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बातचीत कर उनके कार्यों&comma; अनुभवों एवं विभिन्न चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं समाज के अंतिम पायदान तक सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास&comma; पोषण&comma; स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविकाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों&comma; गर्भवती महिलाओं तथा माताओं तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाने में उनकी भूमिका समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है। श्री प्रसाद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा&comma; समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। &OpenCurlyQuote;सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा क्षेत्र में कार्य करते समय आने वाली समस्याओं एवं आवश्यकताओं से सांसद जी को अवगत कराया। श्री प्रसाद जी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। श्री प्रसाद ने आंगनबाड़ी सेविकाओं से संवाद कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया । इस दौरान आँगनबाड़ी केंद्र से लाभान्वित कई बहनों ने अपने सुखद अनुभव और बहुमूल्य सुझाव भी साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ&comma; दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

पटना वीमेंस कॉलेज में कैंसर जागरूकता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

महावीर मंदिर में सजेगा माता का भव्य दरबार, 3D पंडाल निर्माण शुरू