बरसात के पूर्व नाला उड़ाई कार का सांसद ने किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दानापुर&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> मंगलवार को पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री और सांसद रामकृपाल यादव ने दानापुर के कोथवा&comma; अभिमन्यु नगर&comma; रूपसपुर नहर&comma; रामजी चक&comma; दीघा लक&comma; बेली रोड&comma; हाई टेक के पीछे बालाजी नगर&comma; सैनिक कॉलोनी सहित अन्य इलाकों का दौरा किया। नगर परिषद दानापुर द्वारा बरसात पूर्व कराए जा रहे नाला उड़ाही एवं विभिन्न जगहों के स्लूस गेट का निरीक्षण किया। सांसद जब दीघा लाक पर पहुंचे तो देखा कि जल संसाधन विभाग ने वहां पर अभी कोई काम शुरू नहीं किया है। मौके से ही कार्यपालक अभियंता&comma; बाढ़ नियंत्रण दीघा को फोन कर पूछा यहां अभी तक यहां कार्य शुरू क्यों शुरू नहीं किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी योजना विभाग के पास भेजी गई है स्वीकृति का इंतजार है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस पर बिफरे सांसद ने कहा कि विभागों के बीच आपसी तालमेल नहीं रहने के कारण छोटी सी समस्या जलजमाव का बड़ा कारण बन जाती है और लोगों को कष्ट झेलना पड़ता है। नगर परिषद नाला का सफाई कर देगा और दीघा लाक पर जल संसाधन विभाग अपना कार्य नहीं करेगा तो पानी कैसे निकलेगा। स्लुस गेट के निर्माण की धीमी प्रगति पर भी कड़ी फटकार लगाई। साथ चल रहे कार्यपालक पदाधिकारी को कहा कि 31 मई तक नाला उड़ाही का कार्य पूरे कर लिए जाएं। वो फिर निरीक्षण करने आयेंगे। सांसद ने भरोसा दिलाया है की आगामी मानसून के दौरान दानापुरवासियों को भीषण जल जमाव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्षा डा अन्नू कुमारी&comma; कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार&comma; सिटी मैनेजर विनय कुमार&comma; प्रदेश कार्य समिति सदस्य रणधीर यादव&comma; अजीत यादव&comma; शंकर सिंह&comma; मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह&comma; अखिलेश&comma; राजेश शर्मा&comma; ब्रजेश सिंह&comma; अरुण फौजी&comma; टुनटुन सिंह&comma; पप्पू कुमार सहित कई लोग साथ में थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश