टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; न्यूज़ क्राइम 24। <&sol;strong>हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर सुबह से ही उत्साह और उल्लास के माहौल से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में बच्चों एवं उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मॉन्ट-3 के बच्चों ने &OpenCurlyDoubleQuote;ऐसी होती है माँ”&comma; कक्षा एक के बच्चों ने &OpenCurlyDoubleQuote;जनम-जनम से”&comma; कक्षा दो के बच्चों ने भाषण तथा कक्षा तीन के बच्चों ने &OpenCurlyDoubleQuote;तू कितनी अच्छी है माँ” गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों ने जमकर तालियां बजाईं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए विभिन्न गेम्स एवं मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया&comma; जिसमें सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं केक काटकर माताओं ने मदर्स डे की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक डॉ० रवि भार्गव ने माताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माँ भगवान का दूसरा रूप होती हैं&comma; जो निस्वार्थ भाव से परिवार और बच्चों की देखभाल करती हैं। उनका प्यार और त्याग अनमोल है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ० जुली भार्गव ने कहा कि मातृ दिवस हमें माँ के सम्मान और उनके महत्व की याद दिलाता है। माँ की एक मुस्कान में ही हमारी पूरी दुनिया बसती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद&comma; सुभद्रा&comma; प्रियंका&comma; रश्मि&comma; स्वाती&comma; श्रद्धा&comma; मधुबाला एवं पल्लवी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंचायत सरपंच के घर से 165 लीटर विदेशी शराब व बीयर बरामद!

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर फुलकाहा में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विजय जुलूस

बेला एसएसबी व बसमतिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 74.65 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!