छूटे बच्चों को कृमि नाशक दवा सेवन सुनिश्चित कराने के लिये मॉप अप राउंड संचालित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर 01 से 19 साल के बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने का अभियान बेहद सफल रहा। बीते 22 अप्रैल को इसे लेकर पूरे जिले में विशेष अभियान संचालित कर बच्चों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराया गया। वहीं किसी कारण दवा सेवन से वंचित बच्चों को दवा खिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को मॉपअप राउंड का संचालन किया गया। इस क्रम में जिले के सभी स्कूल व कॉलेज में दोबार विशेष अभियान संचालित करते हुए छूटे बच्चों को प्रशिक्षित कर्मियों की देखरेख में दवा का सेवन सुनिश्चित कराया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मॉप राउंड का हुआ सफल संचालन &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए डीआईओ डॉ मोईज ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर दवा सेवन अभियान का सफलता पूर्वक संचालन किया गया। अभियान के क्रम में 16।70 लाख बच्चों का दवा खिलाने का लक्ष्य प्राप्त था। अभियान के पहले दिन ही निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 70 फीसदी से अधिक बच्चों को दवा का सेवन कराया गया। छूटे बच्चों को दवा का सेवना सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मॉपअप राउंड का संचालन किया गया। इस क्रम में बड़ी संख्या में बच्चों को दवा खिलाये जाने की जानकारी है। उन्होंने बताया कि स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभियान का सफल संचालन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दवा सेवन से जुड़ी कहीं से नहीं मिली कोई शिकायत &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन ने कहा जिले में दवा सेवन अभियान के क्रम में विशेष सतर्ककताओं को ध्यान रखा गया। उन्होंने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए दवा सेवन के बाद किसी बच्चे में कहीं से भी कोई शिकायत का मामला सामने नहीं आया। छोटे उम्र के बच्चों को दवा सेवन कराने के लिये पहले ही कर्मियों का जरूरी प्रशिक्षण दिया गया था। अभियान के क्रम में यह लाभकारी साबित हुआ। सीएस ने कहा कि सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी की देखरेख में बच्चों को दवा का सेवन कराया गया। लिहाजा अभियान जिले में खासा सफल साबित हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अभियान से जुड़ी बेहतर उपलब्धि का भरोसा &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल अभियान से संबंधित विश्वसीनीय डाटा प्राप्त नहीं हो सका है। प्रखंड स्तर पर एएनएम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र व संबंधित पोषक क्षेत्र के स्कूलों में दवा सेवन करने वाले बच्चों की संख्या संकलित किया जा रहा है। लेकिन अभियान के क्रम में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर जिस तरह बच्चों में उत्साह देखा गया। इससे बेहतर लक्ष्य प्राप्ति का भरोसा है। उन्होंने बताया कि 01 से 19 साल तक के बच्चों के लिये नियमित अंतराल पर कृमि नाशक दवा का सेवन जरूरी है। इससे पेट संबंधी कई रोग&comma; कुपोषण सहित अन्य जटिल बीमारियों से बच्चों को निजात दिलाया जा सकता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस की समीक्षा

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना जमीनी ताकत

पुलिस महानिरीक्षक पुर्णियां, ने 56 वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा का किया भ्रमण