महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही मोदी जी के विकसित भारत का सपना होगा साकार : विजय सिन्हा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की घोषित चार जातियों में शामिल &&num;8216&semi;महिला&&num;8217&semi; का समर्पण और राजनीतिक भागीदारी आज देश के कोने-कोने में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनका उत्थान भाजपा की एक अलग पहचान बना रही है। उपमुख्यमंत्री आज पटना के रविंद्र भवन में आयोजित &&num;8216&semi;नारी शक्ति सम्मान समारोह सह अभिनंदन समारोह&&num;8217&semi; को संबोधित कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा इस कार्यक्रम में शामिल होकर सभा में उपस्थित समस्त नारी शक्ति को प्रेरित किया। उन्होंने भाजपा महिला अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता को राज्यसभा सांसद बनने की बधाई दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि आज देश विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है। इसमें आधी आबादी की सहभागिता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति के साथ-साथ शिक्षा&comma; खेल&comma; तकनीक&comma; उद्योग&comma; कौशल आदि हर क्षेत्र में महिलाओं का नेतृत्व देखने को मिल रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उपमुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आधी आबादी से अपील की है कि महिलाएं अपनी शक्ति का सदुपयोग कर हर घर में &&num;8216&semi;कमल&&num;8217&semi; खिलाने में सकारात्मकता से लग जाएं। उनकी सक्रिय सहभागिता मोदी जी की &&num;8216&semi;विकसित भारत&&num;8217&semi; के सपनों को साकार करने में एक अहम रोल अदा करेगी। उपमुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत काल में गुलामी की मानसिकता को त्यागकर हर क्षेत्र में अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए आगे बढ़ने वाली समस्त महिलाओं व बहनों को शुभकामना दी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में लहसुना थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई