बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक श्याम रजक, अधिकारियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&sol;फुलवारीशरीफ&sol;पुनपुन&comma; अजित।<&sol;strong> फुलवारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विधायक श्याम रजक ने पुनपुन प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने बेहरावां पंचायत के राजघाट नवादा&comma; चकिया बेहरावां&comma; बेहरावां चक तथा कल्याणपुर पंचायत के डेहरी समेत दर्जनभर प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर राहत कार्यों की जानकारी ली और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्याम रजक ने पुनपुन के प्रखंड विकास पदाधिकारी&comma; अंचलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पदाधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जरूरत के अनुसार आवश्यक सामग्री तत्काल उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधायक ने कहा कि फुलवारी विधानसभा क्षेत्र की जनता को बाढ़ से घबराने की जरूरत नहीं है&comma; बल्कि सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में वे 24 घंटे जनता के साथ हैं और उनकी सेवा के लिए तत्पर हैं। क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा प्रत्येक प्रभावित गांव&comma; ग्रामीणों और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा जा रहा है। दौरे के दौरान पुनपुन प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह&comma; ओम सिंह&comma; मनीष कुमार&comma; रवि कुमार&comma; गजेंद्र कुमार सहित आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं चेता प्रशासन, टूटा रिंग बांध…

पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, शरीर पर दो दर्जन से अधिक जख्म!

नेपाल से कार में लाया जा रहा था 104 किलो गांजा, घुरना पुलिस ने चालक को दबोचा