विद्यालय की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंचे विधायक गोपाल रविदास, अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। शहीद रामानंद-रामगोविंद सिंह &plus;2 उच्च विद्यालय की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर बुधवार को स्थानीय विधायक गोपाल रविदास स्वयं स्कूल परिसर पहुंचे&period; विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें अवगत कराया कि कुछ दबंग एवं भूमाफिया तत्वों द्वारा विद्यालय की जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिकायत मिलते ही विधायक ने तत्काल फुलवारीशरीफ के अंचलाधिकारी&comma; डीएसपी एवं थानाध्यक्ष से संपर्क कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया और अतिक्रमण को तुरंत हटाने की मांग की&period;उन्होंने चेतावनी दी कि शैक्षणिक संस्थानों की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा&period;उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर विधायक के साथ राजद नेता पप्पू चंद्रवंशी&comma; उपेंद्र कुमार&comma; विजय यादव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे&period; सभी ने एकजुट होकर इस अतिक्रमण के खिलाफ आवाज़ बुलंद की और कहा कि सरकारी स्कूलों की जमीनें शिक्षा के लिए सुरक्षित रहनी चाहिए&comma; न कि निजी स्वार्थ के लिए हड़पी जाएं। स्थानीय लोगों ने भी विधायक की इस तत्परता की सराहना की और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप, मामला दर्ज

हाई-वोल्टेज ड्रामा : दोस्तों से कहासुनी के बाद नशे में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक