सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु ‘मिशन SAFAR’ कार्यक्रम आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>यातायात पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में 26 बिहार बटालियन&comma; एनसीसी पटना में कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस द्वारा &&num;8220&semi;मिशन SAFAR &lpar;Safe Action for First Aid and Accident Response&rpar;&&num;8221&semi; के तहत सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता&comma; प्री-हॉस्पिटल ट्रेनिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया&comma; जिसमें कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान सड़क चिन्हों&comma; ट्रैफिक सिग्नलों&comma; पैदल यात्रियों की सुरक्षा तथा सड़क दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार &lpar;फर्स्ट एड&rpar; से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सरल एवं रोचक तरीके से दी गईं। प्रशिक्षकों ने दुर्घटना के समय त्वरित एवं सही प्रतिक्रिया देने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयोजकों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है&comma; बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम में कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी और उत्साह ने इसे सफल बनाया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

कांवड़ लेकर आ रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत!

आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह, जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान