बाढ़ पीड़ितों का दर्द सुनने पहुंचीं मीसा भारती

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रविवार को बाढ़ पीड़ित परिवारों का हाल जानने पहुंचीं सांसद मीसा भारती ने लोगों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया&period; लंबे समय से बाढ़ की परेशानी झेल रहे लोगों और राहत कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने अपने सहज और मजाकिया अंदाज से माहौल को कुछ देर के लिए हल्का कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी दौरान एक बुजुर्ग ने सांसद से अपने घर के सामने पुल बनवाने की मांग रख दी&period; बुजुर्ग का कहना था कि उनके घर के सामने बांध से आने-जाने के लिए पुल की जरूरत है&period; इस पर मीसा भारती ने मुस्कुराते हुए कहा कि आपके घर से करीब 10 से 15 कदम की दूरी पर पहले से पुल बना हुआ है और आगे भी एक पुल है&period; अब हर व्यक्ति अपने घर के सामने पुल बनाने की मांग करेगा तो यह उनके अधिकार क्षेत्र की बात नहीं है&period; पुल कहां बनेगा&comma; इसका निर्णय सरकार और संबंधित विभाग करता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बुजुर्ग की मांग पर सांसद ने मजाकिया अंदाज में कहा&comma; &&num;8220&semi;चाचा&comma; हमको प्रधानमंत्री बनवा दीजिए&period; आपने हमें वोट देकर सांसद बनाया है&comma; आपका सम्मान करते हैं&period; इस बार हमें प्रधानमंत्री बनवा दीजिए&comma; फिर आपके घर तक पुल जरूर बनवा देंगे&period;&&num;8221&semi; सांसद की इस बात पर वहां मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान मीसा भारती ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया&period; उन्होंने लोगों से परेशान होने के बजाय हिम्मत बनाए रखने और प्रशासन के साथ समन्वय कर राहत कार्यों का लाभ लेने की अपील की&period; सांसद के दौरे के दौरान लगातार लोगों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर बातचीत होती रही।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना सिटी में 10-11 सितंबर को भादो वदी अमावस्या महोत्सव, 501 महिलाओं का होगा मंगल पाठ

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा, मदद और राहत के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

पर्यूषण महापर्व आज से, आत्मशुद्धि और संयम की आराधना में जुटे जैन श्रद्धालु