पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वालों को मिला सम्मान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> संपतचक स्थित द पार्टी प्वाइंट में रविवार को पत्रकारिता&comma; सामाजिक सरोकार और जनसेवा को समर्पित &OpenCurlyQuote;कलम संगम 2026 पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया&period; समारोह में पत्रकारों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों&comma; पुलिस अधिकारियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया&period;कार्यक्रम के आयोजन में नीरज कुमार&comma; मुकेश कुमार और शुभम की प्रमुख भूमिका रही&period; आयोजकों ने अतिथियों&comma; पत्रकारों&comma; जनप्रतिनिधियों&comma; पुलिस अधिकारियों और<br>&OpenCurlyQuote;कलम हमारी&comma; पहचान हमारी&comma; आवाज आपकी&comma; जिम्मेदारी हमारी’ के संदेश के साथ &OpenCurlyQuote;कलम संगम 2026’ संपन्न हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ&period; इस दौरान आयोजन के उद्देश्यों और पत्रकारिता की सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई&period; नगर परिषद संपतचक के अध्यक्ष अमित कुमार&comma; उपाध्यक्ष निशा कुमारी&comma; अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू कुमार और जेडीयू नगर अध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख संपत चक रंजीत कुमार टप्पू देव कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी अंजली कुमारी&comma; देव कुमार सिंह तथा प्रख्यात शिक्षाविद् सह पर्यावरणविद् गुरुदेव श्री प्रेम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया&period; पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान की विशेष सराहना की गई&period; आयोजकों के अनुसार&comma; गुरुदेव श्री प्रेम ने देशभर में अब तक करीब 10 लाख से अधिक पौधे लगाने का कार्य किया है&period; उन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित किया है और आज भी इस दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पुलिस अधिकारियों को भी मिला सम्मान-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था में योगदान के लिए गोपालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार&comma; गौरीचक थानाध्यक्ष सुमन कुमार&comma; पुनपुन थानाध्यक्ष बेबी कुमारी&comma; परसा थानाध्यक्ष मेनका रानी&comma; धनरुआ थानाध्यक्ष अमित कुमार तथा पचरुखिया थानाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों ने अपने विचार रखे&period; वक्ताओं ने कहा कि कलम&comma; कैमरे और आवाज के माध्यम से जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को सामने लाने वाले पत्रकार लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना सिटी में 10-11 सितंबर को भादो वदी अमावस्या महोत्सव, 501 महिलाओं का होगा मंगल पाठ

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा, मदद और राहत के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

पर्यूषण महापर्व आज से, आत्मशुद्धि और संयम की आराधना में जुटे जैन श्रद्धालु