बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सालय का मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया औचक निरीक्षण, सुविधाओं पर जताया संतोष

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> डेयरी&comma; मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने गुरुवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय स्थित पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया&period; निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशु चिकित्सा स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग&comma; पशु चिकित्सा शल्य चिकित्सा एवं रेडियोलॉजी विभाग सहित विभिन्न इकाइयों का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं तथा उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने चिकित्सालय में उपलब्ध एक्स-रे मशीन&comma; रक्त एवं अन्य जांच उपकरण&comma; आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर समेत विभिन्न संसाधनों का अवलोकन किया&period; उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय का यह उन्नत पशु चिकित्सालय देश के आधुनिक पशु चिकित्सालयों के समकक्ष है&period; उन्होंने प्रतिदिन इलाज के लिए पंजीकृत होने वाले पशुओं की बढ़ती संख्या पर भी प्रसन्नता जताई और इसे दक्ष पशु चिकित्सकों तथा आधुनिक तकनीक से हो रहे बेहतर उपचार का परिणाम बताया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री ने चिकित्सालय में इलाज कराने आए पटना एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे पशुपालकों और पशु प्रेमियों से भी बातचीत की। बातचीत के दौरान लोगों ने चिकित्सालय में उपलब्ध उन्नत सुविधाओं की सराहना की&period; वहीं कुछ व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की मांग भी रखी&period; इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शेष कमियों को जल्द दूर कर सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने चिकित्सालय में इंटर्नशिप और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से भी संवाद किया और उनके अनुभवों की जानकारी ली&period; इस अवसर पर बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय के डीन जे&period;के&period; प्रसाद&comma; पल्लव शेखर&comma; ज्ञान देव सिंह&comma; राजेश&comma; अजीत&comma; दीपक सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बसमतिया पुलिस ने 87 लीटर शराब व बाइक किया जप्त!

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश